FY25 में फ्लेक्सी स्टाफिंग सेक्टर में 9.7% की बढ़त, ISF के अनुसार 1.39 लाख की नई भर्ती
व्यापार : घरेलू फ्लेक्सी स्टाफिंग उद्योग ने पिछले वित्त वर्ष में नए रोजगार में 9.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की है। भारतीय स्टाफिंग फेडरेशन (आईएसएफ) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
फ्लेक्सी-स्टाफिंग क्या है?
फ्लेक्सी-स्टाफिंग एक ऐसी रोजगार व्यवस्था है, जिसमें कर्मचारियों को स्थायी नहीं बल्कि अस्थायी, अनुबंध या परियोजना आधारित आधार पर काम पर रखा जाता है। इसमें काम की अवधि, कार्य के घंटे, और अनुबंध की शर्तें लचीली होती हैं। भारत में फ्लेक्सी-स्टाफिंग का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है, खासकर आईटी, ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक्स, मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में। कंपनियां बिजनेस की अनिश्चितताओं से निपटने और लागत नियंत्रित रखने के लिए इस मॉडल को अपना रही हैं।
वित्त वर्ष 2025 में 1.39 लाख नए श्रमिकों को जोड़ा
आईएसएफ ने एक रिपोर्ट में कहा कि भू-राजनीतिक परिदृश्यों और व्यापार युद्धों के कारण वित्त वर्ष 2025 की अंतिम तिमाही में सतर्क बाजार धारणा के बावजूद, उद्योग ने 2024-25 में 1.39 लाख नए औपचारिक फ्लेक्सी श्रमिकों को जोड़ा। आईएसएफ सदस्यों द्वारा प्रतिनिधित्व किए जाने वाले कुल औपचारिक फ्लेक्सी कार्यबल की संख्या 18 लाख हो गई।
वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद उद्योग की स्थिति मजबूत
आईएसएफ के अध्यक्ष लोहित भाटिया ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद, स्टाफिंग उद्योग औपचारिक रोजगार में महत्वपूर्ण योगदानकर्ता बना हुआ है। यह नौकरी चाहने वालों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रहा है और व्यवसायों को परिचालन दक्षता बनाए रखने में सक्षम बना रहा है। 9.7 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि भारत में स्टाफिंग के माध्यम से औपचारिक कार्यबल की अंतर्निहित शक्ति और क्षमता का प्रमाण है।
भारतीय स्टाफिंग फेडरेशन का गठन अस्थायी कर्मचारियों के लिए मान्यता प्राप्त रोजगार, कार्य विकल्प, सामाजिक सुरक्षा और स्वास्थ्य लाभ के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए किया गया है।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश