अक्षय कुमार और सैफ की जोड़ी फिर से तैयार, प्रियदर्शन की नई फिल्म का ऐलान
मुंबई : निर्देशक प्रियदर्शन यूं तो इन दिनों फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस लोकप्रिय फ्रेंचाईजी की तीसरी फिल्म को प्रियदर्शन निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म 'भूत बंगला' भी वे बना रहे हैं, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इसके अलावा अब प्रियदर्शन ने एक और फिल्म का एलान किया है। इसे वे अक्षय कुमार के साथ बना रहे हैं और सैफ अली खान भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का नाम है, 'हैवान'।
प्रियदर्शन ने सोशल मीडिया पर किया एलान
प्रियदर्शन ने आज मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की तस्वीर शेयर की है। साथ में कैप्शन लिखा है, 'अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ मेरी अगली फिल्म, नाम है 'हैवान'।
नेटिजन्स ने जताई खुशी, 'हेरा फेरी 3' पर मांगा अपडेट
इस पोस्ट पर नेटिजन्स कमेंट कर रहे हैं। अधिकांश यूजर्स फिल्म 'हेरा फेरी 3' पर अपडेट मांग रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पहले आप 'हेरा फेरी 3' बनाओ, उसके बाद कुछ भी बनाना'। वहीं, फिल्म 'हैवान' को लेकर भी यूजर्स खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'प्रियदर्शन और अक्षय कुमार यानी बेस्ट कॉम्बिनेशन'। एक यूजर ने लिखा, 'ब्लॉकबस्टर फिल्म लोड हो रही है'। एक यूजर ने लिखा, 'सैफ अली खान और अक्षय कुमार...पर्दे पर जबर्दस्त धमाल'।
17 साल बाद साथ नजर आएंगे अक्षय कुमार-सैफ अली खान
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' बना रहे हैं। इसमें तब्बू भी लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं, 'हेरा फेरी 3' में भी अक्षय कुमार हैं, जिसे लेकर बज बना हुआ है। बात करें 'हैवान' की तो इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान को साथ देखने के लिए दर्शक उत्साहित हैं। दोनों सितारे करीब 17 साल बाद एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों को आखिरी बार साल 2008 में फिल्म 'टशन' में साथ देखा गया था। बात करें 'हैवान' की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक अगस्त में इसकी शूटिंग शुरू हो सकती है।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश