देशभर में चार्टर्ड अकाउंट सहित डेढ़ सौ स्थानो पर आयकर के छापे
आयकर विभाग के रडार पर सीए
इंदौर। आयकर विभाग ने सोमवार को 150 से अधिक स्थानों पर छापे डाले हैं। इसमें चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल है। 1045 करोड रुपए की टैक्स छूट के मामले में यह छापे डाले गए हैं। मध्य प्रदेश के तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट के यहां पर भी छापे डाले गए हैं।
कुछ एजेंट और चार्टर्ड अकाउंटेंट आयकर विवरणी में गलत जानकारी भरकर गलत तरीके से रिफंड ले रहे थे। आयकर विभाग ने 1045 करोड रुपए का यह घपला-घोटाला पकड़ा है।
रिफंड लेने के लिए राजनीतिक चंदा, मेडिकल खर्च, ट्यूशन इत्यादि जैसे मामलों में बड़ी टैक्स चोरी में गड़बड़ी की गई है।
आयकर विभाग ने पिछले 4 माह में 40000 करदाताओं से 1045 करोड रुपए गलत क्लेम के वापस लिए हैं।
आयकर विभाग बड़े पैमाने पर गलत जानकारी देकर जो टैक्स छूट आयकर दाताओं द्वारा ली गई है। उन सब विवरणी की जांच कर रहा है। इंदौर के तीन चार्टर्ड अकाउंटेंट भी जांच के घेरे में आए हैं। इंदौर के प्रकाश जैन, शुभम लड्ढा और रतलाम के कर सलाहकार सुरेश गुप्ता के यहां पर भी छापे की कार्रवाई हुई है। रीवा के टैक्स कंसलटेंट वेद प्रकाश मिश्रा के घर और दफ्तर में आयकर विभाग ने छापा मारकर जांच की है।
मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के आयकर विभाग द्वारा बड़े पैमाने पर जांच की जा रही है। इस छापेमारी की कार्रवाई में डीजीआई सतीश गोयल इंदौर और एडिशनल डायरेक्टर राजेश मीणा की निगरानी में छापेमारी और जांच का काम चल रहा है।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश