अंतिम संदेश में अंजली ने लिखा– 'आपकी खुशी में ही मेरी खुशी', सुसाइड नोट से उठा दर्द
बरेली : लखीमपुर खीरी की सदर कोतवाली के मोहल्ला कमलापुर निवासी विवाहिता ने जहर खाकर जान दे दी। विवाहिता रविवार की दोपहर ही अपने दोनों बच्चों के साथ मायके से ससुराल लौटी थी। विवाहिता की हालत बिगड़ते देख परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। विवाहिता के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कमलापुर निवासी संगम की पत्नी अंजली (22) ने रविवार की दोपहर जहर खा लिया। आत्महत्या के पीछे कारण, ससुरालियों के बीच की अनबन बताई जा रही है। विवाहिता ने सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने पुलिस से किसी पर कोई कार्रवाई न करने की बात लिखी है।
जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी होने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने अंजली को लखनऊ रेफर कर दिया, जहां रविवार देर रात तीन बजे अंजली ने दम तोड़ दिया।
इस बात की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि विवाहिता को ससुरालियों ने जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
सुसाइड नोट में लिखा- आप मुझे समझ ही नहीं पाए... बस इतनी शिकायत है
मृतका के पास मिला सुसाइड नोट उसके जीवन का दर्द बयां कर रहा है। विवाहिता ने सुसाइड नोट में अपने पति के लिए लिखा है कि...आप मुझे समझ ही नहीं पाए...बस इतनी शिकायत है। मेरे मरने के बाद मेरे बच्चों को घर और जमीन में हिस्सा जरूर देना। मैं गलत हूं, इसके लिए सभी से माफी मांगती हूं।
सुसाइड नोट में लिखा एक-एक शब्द विवाहिता अंजलि की पीड़ा को बयां कर रहा है। सुसाइड नोट में अंजलि ने यह भी लिखा है कि मेरे पैसों से मेरे लिए कफन लाना, वहीं सिंदूर अपने पैसों से लाना। पति के लिए दो टूक भाषा का प्रयोग करते हुए लिखा है कि आपकी खुशी में ही मेरी खुशी है।
'मेरे जाने के बाद संगम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा'
तीन अलग-अलग पेज पर विवाहिता ने हर पन्ने पर अपने पति संगम का जिक्र किया है। उसने लिखा है कि हम अपनी मर्जी से संगम को छोड़ रहे हैं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। मेरे जाने के बाद संगम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अंजली ने दूसरी शादी करने की भी बात लिखी है। सुसाइड नोट से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि अंजली और संगम के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था।
'आप मुझे समझ नहीं पाए मैं सिर्फ ज्यादा बोलती थी...'
अंजली ने लिखा है कि संगम आप हमेशा कहते हैं कि मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई, लो अब बर्बाद नहीं होगी। उसने अपने रिश्तेदारों के नाम लिखते हुए सभी से माफी मांगी है। लिखा है कि आप मुझे समझ नहीं पाए मैं सिर्फ ज्यादा बोलती थी, ज्यादा बर्दाश्त नहीं करती थी।
बेटे कार्तिक को सीने से लगाना तो बेटी प्रियल को कोमल जीजी के पास छोड़ देना
मृतका अंजली को शादी के बाद दो संतान हुईं। परिजनों के मुताबिक, इसमें पांच साल का बेटा कार्तिक और तीन साल की बेटी प्रियल है। पीले पन्ने में अंजली ने पति संगम के लिए लिखा है कि बेटे कार्तिक को सीने से लगा के रखना, वहीं बेटी प्रियल को कोमल जीजी के घर भेजने की बात लिखी है।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश