काला धागा बना मुसीबत! बच्चे को हुआ गंभीर इंफेक्शन, डॉक्टर ने दी चेतावनी
Baby Care। अक्सर देखा जाता है कि नवजात शिशुओं के हाथ, पैर, गले या कमर में काले धागे बांधे जाते हैं। घर-परिवार में यह मान्यता है कि इससे बच्चे को बुरी नजर नहीं लगती है। हालांकि यह परंपरा कई बार मासूमों की सेहत के लिए खतरा बन जाती है। हाल ही में एक मीडिया हाउस को दिए गए इंटरव्यू में पीडियाट्रिशयन डॉक्टर इमरान पटेल ने बताया कि एक नवजात बच्चे को काला धागा बांधने की वजह से गंभीर इंफेक्शन हो गया था। उन्होंने क्या कुछ और बताया आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
बिल्कुल नहीं बांधना चाहिए काला धागा
एक मीडिया संस्थान को दिए गए इंटरव्यू के दौरान जब डॉक्टर इमरान पटेल से पूछा गया कि क्या बच्चों को काला धागा बांधना चाहिए, तो उन्होंने साफ-साफ कहा- ‘बिल्कुल भी नहीं।’ बेबीज के काला धागा कतई नहीं बांधना चाहिए।
लोग मुझे ही समझने लेंगे पागल
पीडियाट्रिशियन डॉ. इमरान पटेल आगे कहते हैं, ‘अब लोग मेरी यह बात सुनकर कहेंगे कि डॉक्टर पागल हो गया है, लेकिन यकीन मानिए, मेरे पास एक ऐसा मामला आया था, जहां काला धागा बांधने की वजह से बच्चे को गंभीर इंफेक्शन हो गया था।
बच्चे की स्किन कट गई
डॉ. इमरान पटेल ने बताया कि उस केस में बच्चे का धागा काट कर अंदर चला गया और अंत में वहां पर इंफेक्शन होने के बाद परिवार वालों को बदबू आने लगी थी। यकीन मानिए कि धागे की वजह से स्किन पर कट हो गया था बच्चे का।
सॉफ्ट और ढीली चूड़िया पहनाओ
डॉ. इमरान पटेल कहते हैं कि धागे का फायदा क्या है बच्चे को बुरी नजर से बचाने के लिए तो इसके लिए आप बेबी को सॉफ्ट और ढीली चूड़ियां पहना सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि वह लूज हों और उन्हें हर सप्ताह बदलना जरूरी है।
केवल पैर में ही बांधे धागा
चाइल्ड स्पेशलिस्ट का कहना है कि अगर आप बच्चे को धागा बांधना ही चाहते हैं, तो उसे केवल पैर में ही बांधें। कमर, हाथ या गले में धागा बांधना उचित नहीं है, क्योंकि बच्चे अक्सर अपने हाथ मुंह में डालते हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
समय-समय बदलते रहें
डॉक्टर पटेल कहते हैं कि नहलाते वक्त इन जगहों को ठीक से साफ करना भी मुश्किल होता है, जिससे गंदगी जमा हो सकती है और धीरे-धीरे इंफेक्शन का रूप ले सकती है। इसलिए अगर नजर के लिए धागा बांधना है, तो केवल एक पैर में और साफ-सुथरे तरीके से बांधें। साथ ही समय-समय पर उसे बदलते रहें।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश