तेज गेंदबाजी का जलवा: मिचेल स्टार्क ने सबसे कम गेंदों में झटके 5 विकेट
पहली 6 गेंदों पर लिए 3 विकेट, फिर अगली 9 गेंदों में मिचेल स्टार्क ने जो किया, उससे वर्ल्ड रिकॉर्ड ही टूट गया. वो वर्ल्ड रिकॉर्ड जो 78 साल पहले टीम इंडिया के खिलाफ बना था. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा कुछ देखने को मिला, जो पहले कभी नहीं हुआ था. मिचेल स्टार्क ने अपने करियर के 100वें टेस्ट मैच में वाकई कमाल कर दिया. टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने का ये सबसे तेज कारनामा था. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट में उन्होंने ऐसा सिर्फ 15 गेंदों में किया. ऐसा कर उन्होंने भारत के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अपने हमवतन गेंदबाज को ना सिर्फ पीछे छोड़ा बल्कि टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेटों की दहलीज भी लांघी.
स्टार्क के दिए घाव से वेस्टइंडीज को हुआ बड़ा दर्द
सीधी भाषा में कहें तो मिचेल स्टार्क ने वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले तीसरे और आखिरी टेस्ट में एक तीर से कई शिकार किए हैं. लेकिन, जिस तीर ने वेस्टइंडीज पर सबसे बड़ा घाव किया है, वो उनके सबसे तेज 5 विकेट लेने वाला रहा. स्टार्क के दिए इसी घाव ने उनकी आधी टीम को 5 ओवर के अंदर समेटकर पवेलियन में पहुंचा दिया और फिर 27 रन के सबसे छोटे टेस्ट स्कोर पर ढेर होने को भी मजबूर किया.
टेस्ट में सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने स्टार्क
मिचेल स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में 7.3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 6 विकेट लिए. मगर इस दौरान इतिहास उन्होंने सिर्फ अपनी पहली 15 गेंदों पर ही रच दिया. 15 गेंदों से यहां मतलब मिचेल स्टार्क के 2.3 ओवर से है, जिसमें उन्होंने अपने 6 में से 5 विकेट लिए. इस तरह वो टेस्ट की एक इनिंग में सबसे तेज 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए.
स्टार्क ने 78 साल पहले भारत के खिलाफ बना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा
मिचेल स्टार्क ने जिस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा, वो पहली बार साल 1947 में बना था. तब ऑस्ट्रेलिया के ही गेंदबाज अर्नी टॉसहैक ने भारत के खिलाफ खेले टेस्ट में 19 गेंदों में 5 विकेट लिए थे. उसके बाद 2015 में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड और ऑस्ट्रेलिया के ही स्कॉट बोलैंड ने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, मगर उसे तोड़ नहीं पाए.अब मिचेल स्टार्क ने 78 साल पहले भारत के खिलाफ बने उस वर्ल्ड रिकॉर्ड को 4 गेंद पहले ही तोड़ डाला है.


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश