पीएफ अकाउंट से निकाल सकेंगे 90% राशि, अपना घर खरीदना हुआ आसान
घर खरीदने के लिए अब आपकी मदद सरकार खुद करने जा रही है. जी हां, सेंट्रल गवर्नमेंट की ओर से चलाई जाने वाली स्कीम PF के तहत सरकार आपकी मदद करेगी. EPFO ने पीएफ से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत अब घर खरीदने के लिए डाउन पेमेंट और EMI के लिए कुल जमा का 90% तक फंड निकाला जा सकता है.
EPF स्कीम, 1952 के पैरा 68-बीडी के तहत अब EPFO सब्सक्राइबर्स अपने पीएफ अकाउंट के 3 साल पूरे होने पर 90% तक फंड निकाल सकते हैं. यह राशि घर खरीदने, निर्माण या EMI चुकाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है. पहले यह सुविधा 5 साल बाद ही मिलती थी, और निकासी की गणना कर्मचारी व नियोक्ता के 36 महीने के योगदान व उस पर मिले ब्याज के आधार पर होती थी. पुराने नियमों में किसी हाउसिंग स्कीम में नामांकित सदस्यों को फंड निकालने की अनुमति नहीं थी.
क्या हैं प्रमुख बदलाव?
तुरंत विड्रॉल की सुविधा- जून 2025 से EPFO सदस्य UPI और ATM के जरिए इमरजेंसी में 1 लाख रुपये तक तुरंत निकाल सकेंगे.
ऑटो सेटलमेंट की सीमा बढ़ी- क्लेम सेटलमेंट की लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है.
आसान क्लेम प्रक्रिया- पहले 27 पैरामीटर्स पर दावों की जांच होती थी, अब केवल 18 बिंदुओं पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. 95% मामलों में 3-4 दिनों में क्लेम सेटल हो रहा है.
बढ़ी लिक्विडिटी- जरूरी खर्चों के लिए PF निकासी की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे कर्मचारियों को वित्तीय लचीलापन मिलेगा.
बदलाव का उद्देश्य
इन नए नियमों का मकसद है EPFO सदस्यों को घर खरीदने में आसानी प्रदान करना, डाउन पेमेंट की चुनौतियों को कम करना, निष्क्रिय बचत को सक्रिय करना और नियमों को और लचीला बनाना. हालांकि, यह निकासी सुविधा जीवन में केवल एक बार ही उपलब्ध होगी. इसके अलावा, PF निकासी को और सरल बनाने के लिए कई अन्य महत्वपूर्ण बदलाव भी किए गए हैं.


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश