रायपुर में फर्जी अफसर का घिनौना खेल, युवती की जिंदगी से किया खिलवाड़
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवती से नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की गई। पीड़िता कांकेर जिले की रहने वाली है। आरोपी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवती को रायपुर बुलाया और उसके साथ नशा खिलाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
क्या है मामला?
डीडी नगर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी चंद्रमा प्रसाद मिश्रा (55 वर्ष) ने खुद को पुलिस विभाग का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया पर पीड़िता से दोस्ती की। नौकरी दिलाने के बहाने वह युवती को रायपुर बुला लाया। बस स्टैंड से उसे इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में ले गया, जहां उसे जूस में नशीली दवा मिलाकर पिलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील वीडियो भी बना लिया।
ब्लैकमेल कर करता रहा शोषण
पीड़िता ने बताया कि होश आने के बाद आरोपी ने उसे बस से वापस कांकेर भेज दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर फिर से बुलाया। मना करने पर आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार अश्लीलता व गाली-गलौज के माध्यम से दबाव डालता रहा।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर उसे ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। आखिरकार, युवती ने साहस जुटाकर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का इकबाल-ए-जुर्म
डीडी नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 275/25, धारा 62(2), 296, 351(3), 115(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीम ने इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश