लॉर्ड्स टेस्ट में चमके शुभमन गिल, विराट और द्रविड़ को पछाड़कर हासिल की खास उपलब्धि
नई दिल्ली : भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह इंग्लैंड में एक ही सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने राहुल द्रविड़ और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य दिया है। फिलहाल भारत की दूसरी पारी जारी है।
गिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
शुभमन गिल ने लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में क्रमश: 16 और छह रन बनाए। इसी के साथ उनके एक सीरीज में 607 रन हो गए। इस मैच से पहले गिल ने चार पारियों में 585 रन बना लिए थे। अब वह इंग्लैंड में एक ही सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया। पूर्व भारतीय कप्तान ने 2002 में छह पारियों में 602 रन बनाए थे। वहीं, कोहली ने 10 पारियों में 593 रन बनाए थे। अब गिल ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है।
एजबेस्टन टेस्ट में गिल ने तोड़ा 54 साल पुराना रिकॉर्ड
गिल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने दूसरी पारी में भी अपना दम दिखाया है। एजबेस्ट टेस्ट की दोनों पारियों में गिल ने धमाल मचाया। पहली पारी में उन्होंने दोहरा शतक लगाया और दूसरी पारी में एक और शतक पूरा किया। इस कारनामे के साथ उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह सुनील गावस्कर के बाद भारत के दूसरे और ओवरऑल नौवें बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट एक ही टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने के बाद शतक लगाया है। गावस्कर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1971 में पहली पारी में शतक लगाया था, जबकि दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाने में सफल रहे थे। गिल इस तरह 54 साल बाद भारत के दूसरे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने किसी टेस्ट मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की है।


मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव