इंदौर: पानी में करंट का तांडव, मासूम की तड़पते हुए गई जान
इंदौर। इंदौर में रविवार शाम हुई तेज बारिश के बाद चंदन नगर के अहमद नगर बांक क्षेत्र में सड़क पर पानी भर गया। इसी दौरान पानी में टूटे तार को हटाने की कोशिश कर रहे एक नाबालिग को करंट लग गया। करंट लगने के बाद बच्चा पानी में तड़पता रहा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
टूटे बिजली तार बने हादसे की वजह
बताया जा रहा है कि तेज बारिश के कारण इलाके में जलजमाव की स्थिति बन गई थी और सड़क पर बिजली के टूटे तार बिखरे पड़े थे। हादसे के वक्त दो नाबालिग बच्चे सड़क पर जमे पानी में खेल रहे थे। तभी एक बच्चे ने तार को हटाने की कोशिश की और करंट की चपेट में आ गया। करंट से झुलसे बच्चे को तत्काल लोगों ने जैसे-तैसे बचाया और अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने निगम और बिजली कंपनी को ठहराया जिम्मेदार
हादसे के बाद क्षेत्र के रहवासियों ने बिजली वितरण कंपनी और नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि थोड़ी सी बारिश होते ही यहां जलभराव हो जाता है। साथ ही, बिजली कंपनी मेंटनेंस के नाम पर बिजली सप्लाय बंद तो कर देती है, लेकिन खुले तारों और टूटे खंभों की मरम्मत पर ध्यान नहीं देती, जिससे हादसे होते रहते हैं।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही एक बच्चा ड्रेनेज में गिरते-गिरते बचा था। उन्होंने चेताया कि यदि समय रहते सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में इससे भी गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि बारिश से पहले जल निकासी, बिजली लाइन की सुरक्षा और क्षेत्र की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।


मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव