शहडोल: झुंड से अलग हुए हाथी गांव में घुसे, वन विभाग अलर्ट मोड पर
शहडोल। शहडोल की सीमा से महज तीन किलोमीटर दूर घुनघुटी वन परिक्षेत्र के शाहपुर में चार जंगली हाथियों का एक दल आने से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। पिछले तीन दिनों से इस क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां देखी जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। हाथियों का यह दल ग्राम शाहपुर में देर शाम हाई स्कूल के पास पहुंचा और बस्ती की ओर बढ़ने लगा। इससे घबराए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को मामले की सूचना दी। वन विभाग ने दो टीमों का गठन किया और उन्हें शाहपुर भेजा गया। इसके अलावा, सुरक्षा के मद्देनजर गांव में मुनादी भी कराई गई।
स्थानीय अधिकारियों का ब्यान
एसडीओ पाली डिगेन्द्र सिंह पटेल ने जानकारी दी कि यह चार हाथियों का दल अहिरगंवा से होकर पड़री और हथपुरा क्षेत्रों में विचरण कर रहा है। उन्होंने बताया कि हमने टीम को तैनात कर दिया है, जो हाथियों पर नजर बनाए हुए है। यह हाथी अपने झुंड से भटक कर यहां आए हैं, पहले यह अनूपपुर जिले की सीमा पर थे। घुनघुटी रेंजर अर्जुन सिंह बजावा ने बताया कि हाथियों की यह गतिविधि पर नजर हम बनाए हुए हैं। हमारी टीमें जंगली हाथियों की निगरानी कर रही हैं। हम स्थानीय निवासियों को भी सलाह दे रहे हैं कि वे सतर्क रहें।
ग्रामीणों की चिंता
हाथियों की उपस्थिति से स्थानीय ग्रामीणों में खासा भय फैला हुआ है। मालाचूहा एवं शाहपुर क्षेत्र में कई घरों को हाथियों ने क्षति पहुंचाई है और अनेक पेड़ों को भी उखाड़ दिया है। जिस रात भर लोग जाग कर अपने घरों और खेतों की सुरक्षा करते दिखाई दिए, भीड़ में इकट्ठा लोग तेज आवाज कर हाथियों को भागते हुए नजर आए हैं। तो कुछ लोगों ने आग जला कर हाथियों को भागने की कोशिश भी की है।


शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश
बरगी बांध हादसे पर भड़के Sonu Sood, बोले- और कितनी जानें जाएंगी?
केएल राहुल बोले- धोनी की तरह जीतना चाहता हूं 5 IPL ट्रॉफी
‘क्या बेशर्मी है’: स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना