नरबलि नहीं, निजी दुश्मनी थी वजह – पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी
टीकमगढ़। टीकमगढ़ के विजयपुर गांव में गोंड़ बाबा के चबूतरे पर एक सिर कटी लाश मिली थी। इसके बाद ये माना जा रहा था कि ये मामला नरबलि से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने खुलासा किया है कि ये नरबलि का मामला नहीं है बल्कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है।इस मामले में गांव के ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
टीकमगढ़ पुलिस ने बताया कि विजयपुर गांव के पास गोंड बाबा के स्थान पर अखिलेश कुशवाहा की सर कटी हुई लाश मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। एफएसएल टीम को बुलाया गया था। प्रथम दृष्टिया मामला नरबलि जैसा प्रतीत हो रहा था क्योंकि घटना स्थल पर नारियल नींबू अगरबत्ती मिली थी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में गांव के रहने वाले संतोष अहिरवार को गिरफ्तार किया गया है। संतोष से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त की गई कुल्हाड़ी और खून से रंगे हुए कपड़े भी बरामद किए गए हैं।
पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने की हत्या
जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि मृतक अखिलेश कुशवाहा और आरोपी संतोष अहिरवार के बीच लंबे समय से पुरानी रंजिश चल रही थी। संतोष अहिरवार की पत्नी ने ग्राम पंचायत में सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। चुनाव में मृतक अखिलेश ने उसका साथ नहीं दिया था। इसके साथ ही मृतक द्वारा आरोपी की गाय के सींग तोड़ दिए गए थे। इसके चलते संतोष अहिरवार अंदर ही अंदर मृतक से दुश्मनी रखता था। घटना के दिन संतोष अहिरवार आरोपी को गोंड़ बाबा के चबूतरे पर ले गया और पहले दोनों लोगों ने गांजा पिया। इसके बाद आरोपी संतोष अहिरवार ने पीछे से कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन अलग कर दी। इसके बाद आरोपी ने गर्दन को गोड़ बाबा के झंडे के पास रख दिया जिससे लोगों को लगे की यह नरबलि का मामला है
टीकमगढ़ पुलिस ने बताया कि संतोष अहिरवार गांव में तांत्रिक किया करता है। वह 24 घंटे अपने हाथ में फरसा रखता है। लोगों के यहां झाड़फूंक करना उसकी दिनचर्या में शामिल है। वह कई समय से तांत्रिकों के सानिध्य में भी रह रहा है।


IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
रेलवे का मेंटेनेंस प्लान, कुछ दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी
सूर्यवंशी को घूरना पड़ा महंगा, लेकिन बच गए भारी जुर्माने से
Global Tension के बीच भारत की ग्रोथ बरकरार, RBI ने दी सावधानी की सलाह
Emergency Alert Message: आपके फोन पर आया सायरन? जानें वजह
सरकार का बड़ा फैसला, संगठन और सत्ता में तालमेल की कोशिश
पश्चिम बंगाल में काउंटिंग से पहले विवाद, सुभेंदु ने जताई चिंता
मई में ठंडक का एहसास, मौसम रहेगा सामान्य से ठंडा
महिला मतदाताओं का असर, बंगाल की राजनीति में नया समीकरण
SRK विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व ACP का बड़ा दावा
आपातकाल को लेकर दुबे का हमला, अभिनेत्री स्नेहलता की कैद पर उठे मुद्दे