'नेता से फिल्ममेकर?' राहुल गांधी का नाम जुड़ा ‘धुरंधर’ से, यूजर्स बोले- अब ये भी बाकी था!
रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ की अभी सिर्फ पहली झलक ही सामने आई है, उसके बाद ही लोग इस फिल्म के लिए उत्साहित हो गए हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आने के बाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रणवीर के लुक से लेकर फिल्म की बाकी कास्ट तक लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस बीच पहली झलक के वीडियो में लास्ट के क्रेडिट में एक नाम ऐसा दिखा जिसको लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। ये नाम है एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी का। लोग अब इसे कांग्रेत नेता राहुल गांधी से जोड़कर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
नेटिजंस हुए हैरान
‘धुरंधर’ की पहली झलक में रणवीर और आर माधवन का लुक तो चर्चा का विषय बना ही है। लेकिन फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर राहुल गांधी का नाम होना लोगों में अलग ही उत्सुकता पैदा कर गया। नेटीजंस ने इसे कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी से जोड़कर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा, “99 चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी जी के करियर में बदलाव। ‘धुरंधर’ फिल्म के बने एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर।" एक अन्य यूजर ने स्लेट पर उनका नाम हाईलाइट करते हुए पूछा, "भाई साहब ये किस लाइन में आ गए आप?" एक्स पर एक अन्य नेटिजंस ने कहा, "राहुल गांधी, ‘धुरंधर’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर?"
कई फिल्मों व वेब सीरीज प्रोड्यूस कर चुके हैं राहुल गांधी
हालांकि, ‘धुरंधर’ के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जिन राहुल गांधी का नाम दिख रहा है, वो कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नहीं हैं। वो एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर राहुल गांधी ही हैं। जो इससे पहले भी कई फिल्मों और वेब सीरीज के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर रह चुके हैं। उन्होंने ‘वेद’, ‘मुंबई डायरीज’, ‘रुस्तम’, ‘लकी भास्कर’, ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’, ‘अधूरा’, ‘रॉकेट बॉयज’, ‘फर्जी’, ‘द फैमिली मैन’, ‘ब्लर’ और कई अन्य फिल्मों व वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया है।


रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
सरकार के कार्यों के आकलन में पत्रकारों की भूमिका सबसे बड़ी : मनीष जायसवाल
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां
BJP ने कहा—लोकतंत्र की प्रक्रिया पर भरोसा जरूरी
जबलपुर में पुलिस की गुंडागर्दी? नशे में युवक से मारपीट
ट्विंकल ने शेयर किया अपना पर्सनल स्पेस, फैंस हुए खुश
शव भेजने पर विवाद, बरगी डैम हादसे में प्रशासन पर उठे सवाल
IPL 2026 में बल्लेबाजों की जंग तेज, हर मैच में बदल रहा लीडर
8.6 अरब डॉलर के हथियार चार देशों को देने की तैयारी, US में हलचल
पुलिस महकमे में हड़कंप, SI पर गंभीर आरोप
ICICI Bank में बड़ा फ्रॉड, जांच में जुटी पुलिस
DRG के तीन जवान घायल, नक्सल प्रभावित इलाके में धमाका
रेलवे का मेंटेनेंस प्लान, कुछ दिनों तक ट्रेनों की रफ्तार धीमी