भैंस को शिकार बनाकर बाघिन ने दिया खतरे का संकेत, ग्रामीणों ने की सुरक्षा की मांग
सीधी। सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व से एक बड़ी खबर सामने आई है। रिजर्व की चर्चित और प्रसिद्ध बाघिन T28, जिसे स्थानीय लोग श्रद्धा और डर से ‘मौसी मां’ कहकर पुकारते हैं, आज दुबारी बफर जोन में देखी गई। यह बाघिन आमतौर पर कोर जोन में ही रहती थी, लेकिन अब प्यास बुझाने और शिकार की तलाश में भटकती हुई बफर जोन तक पहुंच गई है।
स्थानीय ग्रामीणों ने बाघिन के दर्शन का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जो अब तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि अब तक किसी इंसान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन बाघिन ने एक भैंस को शिकार बना लिया है और उसे मारकर नजदीकी तालाब में आराम करती देखी गई है।
गौरतलब है कि बफर जोन के जिन इलाकों में बाघिन घूम रही है। वहां अभी तक पूर्ण रूप से विस्थापन नहीं हुआ है। यहां 7-8 गांव आज भी बसे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल बन गया है। वन विभाग के कर्मचारी रविंद्र पनिका ने पुष्टि करते हुए बताया कि कोर जोन इस समय बंद है और ऐसे में प्यास और भोजन की तलाश में जंगली जानवर अकसर बफर जोन की ओर रुख करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घने जंगलों की ओर न जाएं। वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ा दी गई है और बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। हालांकि ‘मौसी मां’ T28 अब तक शांत दिखाई दे रही है, लेकिन उसकी मौजूदगी ही ग्रामीणों के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही हैं।


Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
सरकार के कार्यों के आकलन में पत्रकारों की भूमिका सबसे बड़ी : मनीष जायसवाल
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
महिला सुरक्षा पर फिर सवाल, परिवार पर आरोप
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां