'The Wives': मधुर भंडारकर की नई फिल्म में दिखेगी बॉलीवुड की स्टार पत्नियों की अनकही कहानी
अपनी कहानियों के जरिए फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री के पीछे की कहानी दिखाने वाले निर्माता-निर्देशक मधुर भंडारकर अब एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड सेलेब्स की पत्नियों की कहानी को दिखाने की कोशिश करेंगे। उनकी फिल्म ‘द वाइव्स’ बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस महिलाओं के पीछे छिपी अनकही सच्चाई को उजागर करेगी। फिल्म आज से फ्लोर पर आ गई है।
साल की शुरुआत में हुई थी फिल्म की घोषणा
इस फिल्म की घोषणा मेकर्स ने इस साल की शुरुआत में की थी। ‘द वाइव्स’ में सोनाली कुलकर्णी, मौनी रॉय, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की आज से शूटिंग शुरू हो गई है।
समाज की एक और ग्लैमरस परत को हटाना चाहते हैं मधुर
इस फिल्म को लेकर मधुर भंडारकर का कहना है कि ‘द वाइव्स’ के साथ मैं समाज की एक और ग्लैमरस परत को हटाना चाहता हूं और दिखाना चाहता हूं कि असल में इसके पीछे क्या छिपा है। यह फिल्म उन महिलाओं के रहस्यों, संघर्षों और लचीलेपन पर एक बोल्ड और बेबाक नजरिया पेश करेगी, जिन्हें अक्सर देखा जाता है, लेकिन शायद ही कभी सुना जाता है।
फैशन और बॉलीवुड की दुनिया की पीछे की कहानी दिखा चुके हैं मधुर भंडारकर
मधुर भंडारकर इससे पहले ‘फैशन’, ‘चांदनी बार’, ‘हीरोइन’ और ‘पेज 3’ जैसी फिल्मों में अलग-अलग इंडस्ट्री के चमक के पीछे की दुनिया को अपनी फिल्मों में दिखा चुके हैं। अब वो बॉलीवुड स्टार पत्नियों की चमकदार दुनिया में उतर रहे हैं और इसके पीछे की कहानी को लेकर आ रहे हैं। एक ऐसी दुनिया जो गपशप और चौंका देने वाली लग्जरीनेस से भरी हुई है। भंडारकर का लक्ष्य लाइमलाइट के पीछे की सच्चाई को उजागर करना। पीजे मोशन पिक्चर्स के निर्माता प्रणव जैन के साथ मधुर भंडारकर का ये दूसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले दोनों ‘इंडिया लॉकडाउन’ के नाम से ओटीटी पर एक फिल्म ला चुके हैं। इसे काफी पसंद किया गया था।


Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
सरकार के कार्यों के आकलन में पत्रकारों की भूमिका सबसे बड़ी : मनीष जायसवाल
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
महिला सुरक्षा पर फिर सवाल, परिवार पर आरोप
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां