तीन फीट पानी में बह रही थी पुलिया, बाइक सहित परिवार फंसा, लोगों ने किया रेस्क्यू
बालाघाट। बालाघाट जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। सोमवार की रात एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब सिंगोड़ी गांव निवासी एक परिवार बाढ़ के पानी में फंस गया। तीन फीट ऊपर से बहते पानी में बाइक समेत बुजुर्ग, उसका बेटा और बहू फंस गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर करीब आधे घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना रात 9 बजे की है। सिंगोड़ी निवासी शिवलाल राहंगडाले (60) अपने बेटे महेंद्र (30) और बहू प्रेमलता (29) के साथ लालपुर गांव से बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे सिंगोड़ी-लालपुर मार्ग की पुलिया तक पहुंचे, उन्हें अंदाजा नहीं था कि पुलिया के ऊपर से तेज बहाव में पानी बह रहा है। रात का समय होने से दृश्यता भी कम थी। जैसे ही बाइक पुलिया के बीच पहुंची, तीनों वहीं पानी के बीच फंस गए।
पानी का बहाव इतना तेज था कि उतरने की भी हिम्मत नहीं जुटा पाए
शिवलाल और उसके परिजन पुलिया के बीच खड़े रह गए। तेज बहाव में उतरने पर बह जाने का खतरा था। इसी दौरान शिवलाल ने मोबाइल से तुरंत सिंगोड़ी पंचायत के सरपंच देवनाथ बोपचे को कॉल कर मदद मांगी। सरपंच ने हालात की गंभीरता को समझते हुए रामपायली थाना प्रभारी पंकज दीवान को इसकी सूचना दी।
पुलिस टीम के साथ पहुंचे ग्रामीण, 30 मिनट चला रेस्क्यू ऑपरेशन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंकज दीवान दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया। गांव के सूरजलाल पटले और अन्य युवकों ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों और टॉर्च की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पानी के तेज बहाव के बीच सावधानी से तीनों को पुलिया से सुरक्षित बाहर निकाला गया। शिवलाल, महेंद्र और प्रेमलता को सुरक्षित निकालने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। यदि थोड़ी भी देर होती या बहाव तेज हो जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, ताकि रात में सफर करने वालों को खतरे का अंदाजा हो सके।
“बहुत डर गए थे... लगता था पानी में बह जाएंगे” – शिवलाल
बचने के बाद शिवलाल ने कहा, “हम सब बहुत घबरा गए थे। बहाव बहुत तेज था। नीचे उतरते तो बह जाते। भगवान का शुक्र है कि समय पर पुलिस और गांव वाले पहुंच गए।”


Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
सरकार के कार्यों के आकलन में पत्रकारों की भूमिका सबसे बड़ी : मनीष जायसवाल
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
महिला सुरक्षा पर फिर सवाल, परिवार पर आरोप
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां