लोहारिन टोला हादसा: नदी में डूबने से चार साल के बच्चे की मौत
अनूपपुर। राजेंद्र ग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहारिन टोला में रविवार को चार वर्षीय मासूम नदी में डूब गया था। इसका शव तीन दिन बाद नदी तट पर ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
घटना के बारे में थाना प्रभारी एसपी शुक्ला ने बताया कि ग्राम लोहारिन टोला निवासी चार वर्षीय जितेश पिता अशोक सिंह जो कि अपने चाचा के साथ दो पहिया वाहन से बैठकर घूमने के लिए गया था। जहां लोहारिन नाला नदी के पास चाचा उसे वहां खेल रहे दो-तीन बच्चों के पास छोड़कर शौच करने के लिए चला गया। शौच करके जब वह वापस आया तो वहां उपस्थित बच्चों ने उसे जानकारी दी कि जितेश ने नदी के पानी में छलांग लगा दी और डूब गया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा पुलिस में एसडीआरएफ की टीम को इसकी सूचना दी। रविवार से ही मासूम की तलाश जारी थी।
दो दिनों तक चला रेस्क्यू अभियान
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रविवार और सोमवार को मासूम की तलाश को लेकर के कई घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन बारिश के कारण जहां बीच-बीच में सर्च अभियान को बंद करना पड़ा वहीं दूसरी ओर घंटों तलाश के बाद भी मासूम का कोई भी पता नहीं चल पा रहा था।
कई किलोमीटर दूर जोहिला नदी में मिला शव
नाला में डूबे चार वर्षीय बालक जितेश पिता लखन मरावी निवासी ग्राम लोहारिन टोला के शव को मंगलवार प्रातः लगभग 5.15 बजे जोहिला नदी में स्थानीय लोगों द्वारा उतराता देखा गया, जिसे परिजनों द्वारा रिकवर कर ली गई है। एनडीआरएफ के जिला कमांडेंट राम नरेश भवेदी ने बताया कि यह नदी आगे चलकर जोहिला नदी में मिल जाती है जिसके कारण सर्च अभियान में सफलता प्राप्त नहीं हुई, क्योंकि यह काफी बड़ी नदी है।


Financial Fraud Case: कमलेश पारेख प्रत्यर्पण, CBI की बड़ी कार्रवाई
क्या गर्मी में ग्रीन-टी से बढ़ेगी गर्मी? एक्सपर्ट की राय
IPL 2026 में राहुल का धमाका, रोहित-कोहली भी नहीं कर सके ऐसा
हेल्थ टूरिज्म में भारत की बड़ी छलांग, 2030 तक 16 अरब डॉलर का बाजार
नौसेना प्रमुख का म्यांमार दौरा, रक्षा सहयोग पर होगी अहम चर्चा
मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
Cabinet Expansion Buzz: सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, क्या जल्द होगा विस्तार?
रचिन की एंट्री से बदलेगा गेम? टीम मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
सरकार के कार्यों के आकलन में पत्रकारों की भूमिका सबसे बड़ी : मनीष जायसवाल
लैपटॉप-मोबाइल के जरिए चल रहा था सट्टा कारोबार
महिला सुरक्षा पर फिर सवाल, परिवार पर आरोप
Train Crime: चलती ट्रेन में युवती से दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
न्यूजमेकर्स अवॉर्ड्स 2026: सितारों से सजी शाम, कलाकारों ने बांधा समां