कटान ने बढ़ाई करसौर की चिंता, ग्रामीण बोले – 'अब तो सरकार ही सहारा'
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर कटान शुरू हो गया है। बिजुआ ब्लॉक का गांव करसौर नदी की जद में आ गया है। तीन हजार आबादी वाले इस गांव के दो मकान नदी में समा गए हैं। गांव के वजूद पर भी खतरा मंडराने लगा है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है। उन्होंने डीएम से गांव को बचाने की गुहार लगाई है। कटान को रोकने की व्यवस्था कराने की मांग की।
कटान पीड़ित ग्रामीण सोमवार को सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से मुलाकात की। सपा सांसद ने डीएम को गांव करसौर में कटान के हालात से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि पूरा गांव कटान के मुहाने पर है, जिसमें दो मकान कट चुके हैं। डीएम से मिलकर सांसद ने कहा है कि गांव को बचाने लिए अगर समय रहते कार्य नहीं किया गया तो पूरा गांव कट जाएगा।
सांसद ने बताया कि करीब तीन हजार आबादी का गांव है। शारदा नदी का धारा गांव के करीब आ चुकी है। गांव में कई सरकारी परियोजनाएं हैं, दो सरकारी विद्यालय, विद्युतीकरण, जल विभाग की टंकी भी है जो सब कटने की कगार पर हैं। सपा नेताओं के साथ तमाम कटान पीड़ित ग्रामीण भी मौजूद रहे। उन्होंने भी डीएम से कहा कि मानवता के नाते ही गांव को बचा लें। अगर घर जमीन सब नदी में समा जाएगा तो वह लोग कहां जाएंगे।


Counting Center Row: सिब्बल ने TMC की धमकी पर जताया विरोध
बंगाल चुनाव 2026: 200 पार सीटों के साथ जीत का ममता का भरोसा
ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच समुद्री सुरक्षा पर सवाल
अमित शाह से मिलेंगे सीएम, बिहार मंत्रिमंडल पर होगी बड़ी चर्चा
पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा, सैन्य बयान से हलचल तेज
मैडम तुसाद में भारतीय सितारों का जलवा, दुनिया देख रही भारत की शान
मुरैना में अपराधियों का तांडव, घर पर फायरिंग की घटना
1.60 लाख करोड़ के बीमा लाभ से बिजली कर्मियों को बड़ा सहारा
एविएशन सेक्टर में बड़ा झटका, स्पिरिट एयरलाइंस का ऑपरेशन बंद
महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत की 15 सदस्यीय टीम घोषित, मजबूत स्क्वॉड मैदान में
आतंकी विचारधारा का नेटवर्क बेनकाब, कच्छ में आरोपी गिरफ्तार
विश्वविद्यालय का नया कदम, मोदी विचारधारा और RSS इतिहास शामिल
लंदन में भारतीय प्रतिभा को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच