7 साल की दरिंदगी अब कानून की पहुंच में – धारा 69, 115 व 351 BNS के तहत मामला दर्ज
दमोह । दमोह जिले के एक थाना क्षेत्र में सात साल से दुष्कर्म का शिकार हो रही एक युवती ने बच्चे को जन्म दिया। आरोपी बाहर भागने की फिराक में था, तभी युवती की शिकायत पर पटेरा थाना पुलिस ने उसे देहात थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पटेरा थाना प्रभारी सरोज ठाकुर ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती से कुम्हारी थाना क्षेत्र के देवरी रतन गांव निवासी चरन पिता यशवंत सिंह चौहान 45 ने शादी की बात कहकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साल 2018 में उसने शादी की बात कही और तब से लगातार वह युवती का शारीरिक शोषण करता था। इसी दौरान युवती गर्भवती हो गई और उसने आरोपी से शादी के लिए कहा तो वह इंकार करने लगा। इसी दौरान युवती ने एक बालक को जन्म दिया और आरोपी के खिलाफ पटेरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 69, 115(2), 351(3)बीएनएस का मामला दर्ज किया है। आरोपी चरन सिंह चौहान फरार चल रहा था। एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई। शुक्रवार को पता चला आरोपी देहात थाना क्षेत्र के इमलाई सीमेन्ट्र फैक्ट्री के पास छिपा है और बाहर भागने की फिराक में है। पटेरा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल टीम का सहयोग रहा, क्योंकि आरोपों बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
दिव्यांग महिला से दुष्कर्म
पटेरा थाना क्षेत्र में ही एक और दुष्कर्म की घटना का आरोपी पकड़ा गया। जिसने दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना 24 मई की रात की है, जब महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी चिन्ता उर्फ राजा कुर्मी निवासी रमगढ़ा के द्वारा महिला से दुष्कर्म किया गया। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। शुक्रवार को आरोपी को पटेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।


युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं
ट्रंप और चांसलर मर्ज के विवाद के बाद लिया गया जर्मनी से सैनिक हटाने का फैसला
आस्था की लहर: चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भीड़, रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन
बंगाल चुनाव में बड़ा एक्शन, फालता सीट पर दोबारा मतदान 21 मई को
होर्मुज की घेराबंदी से ईरान को 40 हजार करोड़ का झटका
ऊना में STF की रेड: तीन तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: MP में 62 IPS अफसरों का तबादला, 19 जिलों के SP बदले
J&K की पहचान कश्मीरी पंडितों से जुड़ी: फारूक अब्दुल्ला
अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों ने ऑयल टैंकर पर किया कब्जा