20,912.56 करोड़ के निवेश पर दिया जाएगा औद्योगिक प्रोत्साहन
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत पांच कंपनियों को 20912.56 करोड़ रुपये के निवेश पर प्रोत्साहन देने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।
प्रस्ताव के अनुसार ग्रेटर नोएडा में 11,000 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली अवाडा इलेक्ट्रो प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित भूमि पर 252.91 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार सेल सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड को अल्ट्रा मेगा श्रेणी में गौतम बुद्ध नगर में 8,000 करोड़ रुपये के निवेश पर केस टू केस आधार पर वित्तीय प्रोत्साहन व लेटर आफ कंफर्ट जारी किया जाएगा।
कंपनी पांच गीगावाट का सौर सेल व माड्यूल विनिर्माण संयंत्र की स्थापना कर रही है। वहीं उन्नाव में यूनाइटेड ब्रुअरीज लिमिटेड को 736 करोड़ रुपये का निवेश कर बीयर उत्पादन की इकाई स्थापित करने के लिए लेटर आफ कंफर्ट जारी किया जाएगा।
आइडीवीबी रिसाइक्लिंग आपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड को 459.64 करोड़ रुपये का निवेश कर फर्रुखाबाद में इकाई की स्थापना के लिए लेटर आफ कंफर्ट जारी किया जाएगा। अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड को 716.92 करोड़ रुपये का निवेश कर शाहजहांपुर प्लांट का विस्तार करने के एसजीएसटी प्रतिपूर्ति के लिए लेटर आफ कंफर्ट जारी किया जाएगा।
वहीं त्वरित निवेश प्रोत्साहन नीति -2020 के तहत अमेठी में 112 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली कंपनी मेसर्स कनोडिया सेम प्राइवेट लिमिटेड को जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में 12.18 करोड़ रुपये का अनुदान दिया जाएगा।


सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित