'नागिन डांस' के लिए मशहूर बांग्लादेश के मैच में घुसा 7 फुट का सांप
नई दिल्ली। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों टीमें 3 जुलाई को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में आमने-सामने थीं। तब मैदान पर 7 फुट का सांप घुस गया।
दरअसल, बांग्लादेश की पारी के शुरुआती दौर में सांप को देखा गया, जिसके कारण अंपयार्स ने थोड़ी देर के लिए खेल भी रोका। श्रीलंका में मैच के दौरान सांप के दिखने का यह पहला मामला नहीं है। लंका प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान भी अक्सर ऐसा होता रहा है।
किसी के घायल होने की खबर नहीं
खास बात यह रही कि सांप को बिना किसी परेशानी के मैदान से बाहर निकाल लिया गया और किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, एक पल के लिए सांप देखकर अफरा-तफरी भी मच गई थी।
ऐसा रहा मैच का हाल
श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले वनडे मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की। मेजबान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका और निशान मदुश्का क्रमश: शून्य और छह रन बनाकर आउट हो गए। कुसल मेंडिस ने चरिथ असलंका के साथ मिलकर 45 रन जोड़े। कप्तान असलंका ने शानदार पारी खेलते हुए 106 रन बनाए।
जनिथ लियानागे ने 29 रन जोड़े और श्रीलंका ने 244 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद चार विकेट लिए। तनजीम हसन साकिब ने तीन विकेट लिए, जबकि तनवीर इस्लाम और नजमुल हसन शांतो ने एक-एक विकेट लिया।
77 रन से श्रीलंका ने जीता मैच
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की पारी की शुरुआत परवेज हुसैन इमोन और तनजीद हसन ने क्रमशः 13 और 62 रन बनाकर की। नजमुल हसन शांतो ने भी 23 रन जोड़े। इसके बाद श्रीलंका ने तेजी से विकेट चटकाकर मैच में वापसी की। लिटन दास और मेहदी हसन मिराज शून्य पर आउट हो गए। मेजबान टीम ने बांग्लादेश को 167 के स्कोर पर रोककर मैच 77 रन से जीत लिया।


सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित