बुधवार को आमिर खान की हुई चांदी
नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म एक स्पेशल थीम पर बनाई गई है और इसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही अच्छे संकेत देना शुरू कर दिए थे। इस स्पोर्ट्स कॉमेडी ड्रामा ने 12वें दिन कलेक्श के मामले में बॉलीवुड की तीन बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
क्या है इस स्पोर्ट्स कॉमेडी में खास
इस स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा ने दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस किया है,जिसकी वजह से इसे काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में डाउन सिंड्रोम से प्रभावित 10 असली कलाकारों को लिया गया जोकि इसे वैसे भी अन्य फिल्मों से अलग बनाती है। आमिर खान की फिल्मों की खासियत भी यही होती है कि वो अपनी फिल्मों में वो प्योरिटी या असलियत लाने के लिए एक्सपेरिमेंट करने से पीछे नहीं हटते।
वर्ल्डवाइड फिल्म ने लहराया परचम
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 10.7 करोड़ की ओपनिंग ली थी जिससे इसकी राह काफी मुश्किल लग रही थी। वहीं आमिर खान की फिल्म के लिए ये आंकड़ा काफी कम था। लेकिन बाद के आने वाले दिनों में फिल्म ने मजबूत पकड़ बनाई और इस हिसाब से पहले वीक फिल्म का कुल कलेक्शन 88.9 करोड़ रुपये रहा। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को दूसरा हफ्ता पूरा होने वाला है। 13वें दिन का कलेक्शन देखें तो फिल्म ने 1.29 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 131.44 करोड़ पहुंच चुका है।
वहीं फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा की इस फिल्म ने ग्लोबली कुल 202.4 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसमें भारत से 151.4 करोड़ रुपये और विदेशी बाजारों से 51 करोड़ रुपये की कमाई शामिल है।
इन फिल्मों को सितारे जमीन ने छोड़ा पीछे
सफलता का सिलसिला जारी है। वहीं सितारे जमीन पर ने बॉलीवुड की पांच बड़ी फिल्मों की लाइफटाइम कमाई में पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने काबिल (126.58 करोड़), रुस्तम (127.49 करोड़), गंगूबाई काठियावाड़ी (128.89 करोड़), एयरलिफ्ट (129 करोड़) और स्त्री (129.65 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।


राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित