Shreyas Iyer और मां के बीच घर में खेला गया 'वर्ल्ड कप' मैच, विजेता का Video इंटरनेट पर छा गया
नई दिल्ली। Shreyas Iyer: भारतीय स्टार क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में श्रेयस अपने घर में अपनी मम्मी के साथ क्रिकेट मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
मौजूदा समय में वह ब्रेक पर चल रहे हैं और इन दिनों भी उन्हें घर पर हाथ में बल्ला थामे क्रिकेट खेलते हुए देखा जा रहा है। उन्हें अपने घर पर मां के साथ खेलते हुए देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। ये वीडियो उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वह अपनी मम्मी द्वारा डाली गई गेंद पर चकमा खाकर क्लीन बोल्ड हो गए। बेटे को आउट कर श्रेयस की माता का रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार सवाल भी पूछ रहे हैं।
Shreyas Iyer को मां ने किया 'OUT'
दरअसल, पंजाब किंग्स ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें कैप्शन लिखा गया- "सिर्फ सरपंच (लीडर) को बोल्ड होने में कोई आपत्ति नहीं होगी।" ये कैप्शन इसलिए लिखा गया, क्योंकि घर में अपनी मां के साथ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) क्रिकेट मैच खेल रहे थे और एक बाउंस और यॉर्कर के बाद उनकी मम्मी ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। मां-बेटे (Shreyas Iyer With Mother) के बीच वर्ल्ड कप फाइनल मैच उनके घर पर खेला गया, जिसमें जीत मां की हुई। श्रेयस को आउट करने के बाद उनकी मां खुशी के मारे हाथ उठाकर नांचती दिखी। उनके इस रिएक्शन के बाद कुछ लोग वीडियो पर प्यार जता रहे हैं, तो कुछ लोग श्रेयस के मजे ले रहे हैं।
एक यूजर ने पंजाब किंग्स द्वारा शेयर की गई वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- एक बाउंसर उसके बाद एक यॉर्कर, विकेट मिलेगा। दूसरे यूजर ने कहा- क्या वो (आपकी मम्मी) दूसरे टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध है


अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव