Amitabh Bachchan के गाने पर झूमकर नाचे ऑफिस वाले
नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं। अपनी फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं। आए दिन उनका कोई न कोई पोस्ट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनता है। इस बीच सोमवार को बिग बी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक ऑफिस के सदस्य उनकी फिल्म के गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को देखने के बाद अमिताभ इसे शेयर करने से खुद को नहीं रोक पाए हैं और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। आइए एक नजर इस वीडियो पर डालते हैं।
बिग बी ने शेयर किया शानदार वीडियो
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वह इंटरनेट पर कुछ न कुछ रोचक लिखते और शेयर करते हैं, जो लाइमलाइट में आ जाता है। 30 जून को भी बिग बी ने कुछ ऐसा ही किया है और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑफिस के कुछ कलिग एक साथ मिलकर अमिताभ की फिल्म शान के टाइटल सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
इनका डांस देखकर बिग बी काफी इंप्रेस हुए हैं और वह खुद को इस वीडियो को शेयर करने से रोक नहीं पाए हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- दफ्तर में तनाव से मुक्ति। अमिताभ बच्चन की तरफ से साझा किए गए इस लेटेस्ट वीडियो को ऑडियंस काफी पसंद कर रही है और ऑफिर के स्ट्रेस को दूर करने के लिए इसे नंबर-1 फॉर्मूला भी बता रही है।


राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला