सीमेंट की बिक्री मई में नौ प्रतिशत, कीमतें आठ फीसदी बढ़ी
नई दिल्ली । इस साल मई में सीमेंट उद्योग की बिक्री मात्रा के लिहाज से नौ प्रतिशत बढ़कर 3.96 करोड़ टन रही, जबकि सीमेंट की कीमतों में औसत आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई। एक रेटिंग एजेंसी की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, सीमेंट उद्योग ने मई, 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया और इस दौरान कीमतें आठ प्रतिशत बढ़कर 360 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की बोरी हो गईं। रिपोर्ट के अनुसार कच्चे माल की स्थिर लागत के कारण परिचालन मार्जिन में भी सुधार हुआ, क्योंकि कोयले और पेटकोक की कीमतें कम हैं और डीजल की कीमतें स्थिर हैं। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दो महीनों में कीमतें सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 360 रुपये प्रति बोरी (50 किलोग्राम) हो गईं। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की समान अवधि में कीमतें सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 340 रुपये प्रति बोरी रह गईं थीं। इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल और मई के दौरान बिक्री मात्रा सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 7.87 करोड़ टन हो गई। इक्रा ने संभावना जताई कि आवास और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों से निरंतर मांग के कारण चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की बिक्री मात्रा सालाना आधार पर छह से सात प्रतिशत बढ़कर 48-48.5 करोड़ टन हो जाएगी।


आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार