टेस्ला कार फैक्ट्री से बिना ड्राइवर मालिक के घर पहुंची, ऐसा दुनिया में पहली बार हुआ
टेक्सास, दुनिया में पहली बार एक ऐसी कार ने इतिहास रचा है, जो बिना किसी इनसानी हस्तक्षेप के (न ड्राइवर, न रिमोट ऑपरेटर) के फैक्टरी से ग्राहक के घर तक पहुंची। यह उपलब्धि हासिल की है टेस्ला की नई फुली ऑटोनॉमस कार मॉडल वाई ने, जिसकी डिलीवरी स्वयं कंपनी के सीईओ और दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमी एलन मस्क ने अपने जन्मदिन के मौके पर करवाई। टेस्ला ने इस उपलब्धि का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया, जिसमें कार को ट्रैफिक सिग्नलों, पैदल यात्रियों और अन्य वाहनों के बीच आत्मविश्वास के साथ नेविगेट करते देखा जा सकता है।
कंपनी के अनुसार, यह डिलीवरी अमरीका के टेक्सास शहर में की गई, जहां मॉडल वाई ने कुल 72 मील (लगभग 116 किलोमीटर प्रति घंटा) की टॉप स्पीड दर्ज की। टेस्ला के एआई और ऑटोनॉमस सिस्टम हैड अशोक एलुस्वामी ने बताया कि यह कोई डेमो या ट्रायल नहीं था, बल्कि रियल-वल्र्ड कंडीशन में किया गया एक ऑपरेशनल डिलीवरी मिशन था, बिना किसी सुरक्षा चालक के। बताते चलें टेस्ला मॉडल वाई को पहले मार्च, 2019 में लांच किया गया था। इसका नया संस्करण फुली ऑटोनॉमस ड्राइविंग (एफएसडी) फीचर के साथ अपडेट किया गया है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की शुरुआती कीमत 40,000
डॉलर (लगभग 34 लाख) से शुरू होती है।
अमरीका में टेस्ला की रोबोटैक्सी सर्विस शुरू
इस ऐतिहासिक डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही 22 जून को टेस्ला ने अपनी सीमित रोबोटैक्सी सेवा की शुरुआत की थी, जिसमें कार अपने आप तो चल रही थी, लेकिन इसमें सेफ्टी के नजरिए से कंपनी का एक एक्सपर्ट बैठकर नजर रख रहा था। वर्तमान में यह सेवा अमरीका के ऑस्टिन शहर के एक छोटे से क्षेत्र में सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक संचालित हो रही है। एक राइड की कीमत 4.20 डॉलर यानी करीब 364 रुपए रखी है।


आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार