लड़ाकू विमान बनाने वाली सरकारी कंपनी बांटेगी 300% का भारी भरकम डिविडेंड
नई दिल्ली। सरकारी डिफेंस कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने वित्त वर्ष 25 के लिए प्रति इक्विटी शेयर पर 15 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर कंपनी 300% का डिविडेंड दे रही है। डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट भी सामने आ गई है। अब इस पर आखिरी मुहर एनुअल जनरल मीटिंग में लगेगी। मंजूरी मिलने पर, AGM की तारीख से 30 दिनों के भीतर डिविडेंड की राशि सीधे शेयरधारकों के खाते में भेज दी जाएगी।
HAL के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट
HAL ने एक फाइलिंग में कहा, "अंतिम डिविडेंड के लिए शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने की रिकॉर्ड तिथि गुरुवार, 21 अगस्त 2025 तय की गई है, जो AGM के दौरान शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है।" बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए लागत लेखा परीक्षक के रूप में मेसर्स मूर्ति एंड कंपनी एलएलपी, लागत और प्रबंधन लेखाकार की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है।
इससे पहले फरवरी में कंपनी ने 25 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के हिसाब से डिविडेंड दिया था। अब यह वित्त वर्ष 2025 का दूसरा डिविडेंड होगा। वित्त वर्ष 24 में, HAL ने ₹13 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था।
मुनाफे में आई थी कम
लड़ाकू विमान वाली इस सरकारी कंपनी में भारत सरकार की 71.64% हिस्सेदारी है। इस डिविडेंड से भारत सरकार को 718.6 करोड़ रुपये का डिविडेंड प्राप्त होगा। लड़ाकू जेट निर्माता HAL का पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा घटकर 3,977 करोड़ रुपये रह गया, जो एक वर्ष पूर्व इसी तिमाही में 4,309 करोड़ रुपये था।
विश्लेषकों ने कहा था कि तेजस एमके 1ए हल्के लड़ाकू विमान की आपूर्ति में देरी के कारण HAL के रेवेन्यू में फिर गिरावट आ सकती है। हालांकि पूरी तिमाही के दौरान रक्षा क्षेत्र में ऑर्डर गतिविधि स्थिर रही।
पिछले सप्ताह कंपनी ने इसरो के छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) के निर्माण और डिजाइन के लिए टॉप बिडर के रूप में सामने आई। वह उपग्रह प्रक्षेपण यान की पूरी तकनीक ट्रांसफर प्राप्त करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।
शुक्रवार को NSE पर HAL के शेयर 1.61% की बढ़त के साथ ₹4,894.7 पर बंद हुए। यह शेयर पिछले हफ्ते 1.51% और जून की शुरुआत से 1.53% की गिरावट के साथ सुर्खियों में रहा है। इस साल अब तक हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स के शेयर 17.37 फीसदी का रिटर्न दे चुके हैं।


राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा