मुंह के छालों ने कर रखा है परेशान, तो काम आएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे
नई दिल्ली। गर्मियों में हमें अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। जरा सी लापरवाही बरतने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। इस मौसम में ज्यादातर पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। अगर आपका पेट साफ नहीं होगा तो इसका असर आपके चेहरे से लेकर मुंह में नजर आएगा। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने से कई बीमारियां बढ़ जाती हैं।
इन्हीं में से एक समस्या है मुंह में छाले निकलना। आपको बता दें कि पेट की गर्मी के कारण ही मुंह में छाले निकलने लगते हैं। पेट की गर्मी शांत करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें। मुंह के छाले को Mouth Ulcers भी कहते हैं। ये सुनने में भले ही साधारण लग रहा है लेकिन इसका दर्द इतना भयानक होता है कि न तो आप खा-पी पाते हैं और बोलने में भी दिक्कत हाेती है। कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोगों को डॉक्टर के पास भागना पड़ सकता है। अगर आपको भी गर्मियों में बार-बार मुंह में छाले निकलने की समस्या होती है तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। हम आपको कुछ ऐसे घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर मुंह के छालों को दूर किया जा सकता है। आइए उन घरेलू नुस्खों के बारे में जानते हैं विस्तार से-
शहद
मुंह के छालों को ठीक करने में शहद काम आ सकता है। ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। शहद को कुछ देर के लिए छालों पर लगा दें। इसके बाद कुल्ला कर लें। इससे छाले तेजी से ठीक होते हैं।
फिटकरी का पानी
आपको बता दें कि एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर फिटकरी छालों को जल्दी ठीक करने में मददगार हो सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। बस सादे पानी में आधा चम्मच के बराबर फिटकरी पाउडर मिला दें और इस पानी से कुल्ला करें। इससे छालों के दर्द से आराम मिलता है। आप दिन में दो बार ये प्रक्रिया अपना सकते हैं।
नमक
छालों से राहत पाने के लिए नमक एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। ये छालों की सूजन को कम करता है और दर्द से आराम दिलाता है। एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर पानी से कुल्ला करें।
दही
दही प्रोबायोटिक होता है। इसे खाने से पेट की गर्मी शांत होती है। जब पेट की गर्मी शांत रहेगी तो छाले भी फटाफट ठीक हो जाएंगे।
नारियल का तेल
नारियल का तेल भी मुंह के छालों को ठीक करने के लिए फायदेमंद हो सकता है। ये एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो इन्फेक्शन को रोकता है। साथ ही छालों के दर्द से भी निजात दिलाता है। दिन में कम से कम तीन बार नारियल का तेल छालों पर लगाएं।


लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
ओवरटेक करने की कोशिश बनी मौत का कारण, एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर