“अशोकनगर में सिंधिया बोले‑ ‘मैं कोलारस‑बदरवास का कोटवार’ – जनता की सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी!”
अशोकनगर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर बेंगलुरु ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए अशोकनगर पहुंचे थे. वहीं आम सभा को संबोधित करते हुए जनता के बीच उन्होंने स्वयं को जनता का कोटवार बताया. उन्होंने कहा कि आपकी हर मांग के लिए मैं हर मंत्रालय के दरवाजे पर कोटवार की तरह खड़ा रहूंगा.
4 साल की मांग अब हुई पूरी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर-बेंगलुरु ट्रेन से अशोकनगर पहुंचे. स्टेशन पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके बाद मंच से आमसभा को संबोधित किया. सिंधिया ने कहा कि "बेंगलुरु ट्रेन की मांग पिछले 4 साल से रेल मंत्री से कर रहे थे. हर कैबिनेट मीटिंग के बाद पूछते थे कि ट्रेन कब शुरू होगी. आखिरकार सुनवाई हुई और ग्वालियर से बेंगलुरु ट्रेन शुरू हो गई."
20 सालों से ला रहा हूं ट्रेनों की सौगात
सिंधिया ने कहा, "पिछले 20 वर्षों से ट्रेनों की सौगात ला रहे हैं. पहली बार जब अशोकनगर स्टेशन आए थे, तब यहां सन्नाटा रहता था. ट्रेन की आवाज तक नहीं सुनाई देती थी. इसके बाद ग्वालियर-इंदौर, ग्वालियर-भोपाल, बीना-गुना सटल ट्रेन शुरू करवाई. इस लाइन का विद्युतीकरण भी करवाया. हाल ही में बीना-गुना सटल को रुठियाई तक बढ़ाया गया. इससे इंदौर और कोटा जाने वालों को सुविधा मिली. उदयपुर की ट्रेन भी शुरू करवाई."
सिंधिया हुए चोटिल, दर्द से करहाते आए नजर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इस बार ट्रेन की जनरल क्लास की बोगी में यात्रियों के साथ अशोनगर तक सफर किया. इस दौरान ट्रेन में भारी उमस थी. अशोकनगर में पहुंचे के बाद सिंधिया ने स्टेशन पर समर्थकों से मिले. इस दौरान उनको मधुमक्खी ने काट लिया, जिससे समर्थकों में हड़कंप की स्थिति बन गई. तत्काल डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया और उनका उपचार किया गया. जिसके बाद उनके समर्थकों ने चैन की सांस ली. इस दौरान वे मंच पर उंगुली पकड़कर बैठे रहे और उनके चहरे पर दर्द साफ साफ दिखाई दे रहा था.
मंच से सिंधिया ने गुनगुनाया गाना
कार्यक्रम में शामिल जनता को संबोधित करने के बाद सिंधिया ने मंच से गाना भी गाया. "सुहाना सफर और ये मौसम हसीं, हमें डर है कि हम खो न जाएं कहीं." जनता से भी इस गाने को दोहराने की अपील की. जनता ने उनका साथ दिया. सिंधिया ने कहा कि "रात 10:30 बजे अपने घर लौटे हैं, परिवार के बीच आए हैं. सभी को धन्यवाद और बधाई दी." आगे उन्होंने कहा, "आज खाली हाथ नहीं आया हूं, 22 बोगी वाली ट्रेन लेकर आया हूं. यह मांग अशोकनगर, गुना और शिवपुरी की थी. अब इन जिलों को दक्षिण भारत से जोड़ा जा रहा है."


सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन