ट्रैफिक जाम ने ले ली जान, इंदौर से भोपाल तक फंसे हुए हैं लोग
इंदौर। इंदौर-देवास रोड पर लगे जाम ने आखिरकार एक जान ले ही ली। पिछले एक महीने से लोग कई घंटों तक जाम में फंस रहे हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन कहीं कोई सुनने वाला नहीं है। आज जाम में फंसने के बाद एक 32 वर्षीय किसान की जान चली गई लेकिन अभी भी प्रशासन नहीं जागा। इंदौर से भोपाल तक लोग जाम के कारण परेशान हैं। इस रोड पर चलने वाली सभी बसें, ट्रक और गाड़ियां रेंग रहे हैं।
20 घंटे से लगातार जाम
कल दोपहर तीन बजे से लगा जाम आज सुबह भी नहीं खुल सका है। 20 घंटे से ज्यादा हो गए है। इस ट्रैफिक-जाम ने एक जान भी ले ली है। गारी पिपल्या के संदीप पटेल (32) को सीने में दर्द होने के बाद अस्पताल ले जा रहे थे। मांगलिया रेलवे क्रॉसिंग रोड बंद होने के कारण सिंगापुर टाउनशिप वाले रास्ते से जाने की कोशिश की। वहां जाम में फंस गए और संदीप की मौत हो गई। यहां के रहवासी कई महीनों से आवाज उठा रहे हैं। कोई सुनने वाला नहीं है।
कई दिनों से शिकायत
रोज इंदौर देवास अप डाउन करने वाली वंदना जोशी ने बताया कि हम कई घंटों जाम में फंस रहे हैं और कोई सुन तक नहीं रहा है। हजारों लोग परेशान हैं। कितना पेट्रोल डीजल बर्बाद हो रहा है और समय खराब हो रहा है। सुबह से ट्रैफिक खुलवाने की जद्दोजहद कर रहे निर्मल पटेल का कहना है कि कई लोग वापस पलट कर जा रहे है। इनकी वजह से ट्रैफिक और फंस गया है। अर्जुन बड़ौदा में रहने वाले जिला पंचायत सदस्य माखन पटेल का कहना है कि हम तो कई दिन से शिकायत कर रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था जरूरी है। अभी ब्रिज का काम साल भर भी पूरा होता नहीं दिख रहा है।
किसान की मौत के बाद भड़के गांव वाले, बोले अधिकारियों को सजा हो
ट्रैफिक की वजह से हुई मौत के मामले में किसान नेता हंसराज मंडलोई ने मोर्चा खोला है। परिजनों को 50 लाख रुपए और लापरवाही करने वालों को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कलेक्टर को बिट्ठी लिखी है। टोल टैक्स बंद करवाने की मांग कर रहे हैं। कई जगह के कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं। आसपास के गांव वालों ने मोचर्चा संभाला है। ट्रैफिक खुलवाने की कोशिश कर रहे हैं।
टोल-टैक्स का भी विरोध हो रहा
ए.बी. रोड पर अर्जुन बढ़ौदा गांव से शुरू हुआ ट्रैफिक जाम दस-बारह किलोमीटर तक फैल गया है। टोल नाके के बाद से ही गाड़ियां अटकने लगी हैं। इंदौर से देवास जाने वाले रास्ते की तरफ फजीहत ज्यादा है। देवास से इंदौर आ रहे रास्ते पर भी रंग कर गाड़ियां चल रही हैं। तस्वीरें आम हुई हैं। लोगों ने सखेत में गाडियां उत्तार दी। निकलने की कोशिश की, लेकिन और फंस गए। डकाच्या से जयपुरिया कॉलेज होकर जाने वाला वैकल्पिक रास्ता भी बंद हो गया है। उस पर भी कई वाहन फंस गए हैं। टोल टैक्स का भारी विरोध हो रहा है। डकाच्या के कारोबारी संदीप पटेल का कहना है कि किस बात का टोल टैक्स वसूला जा रहा है। न सड़क सुधारते है, न ट्रैफिक की कोई व्यवस्था है। इंदौर की 15वीं बटालियन से सिपाहियों की ड्यूटी लगाई, लेकिन सब नाकाफी साबित हुआ है।


लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
यूपी में बिजली सिस्टम में बड़ा बदलाव, उपभोक्ताओं को राहत
असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
ओवरटेक करने की कोशिश बनी मौत का कारण, एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर