भरवाया डीजल मिला पानी! सीएम मोहन यादव के काफिले की 19 गाड़ियों में भरा मिलावट वाला ईंधन
रतलाम। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव के काफिले में बड़ी सुरक्षा चुक का मामला सामने आया है। सीएम रीजनल इंडस्ट्री, स्किल एंड एम्प्लायमेंट कॉन्क्लेव (राइज) में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस बीच उनके काफिले की 19 कारें अचानक एक के बाद एक बंद हो गईं। जांच में सामने आया कि गाड़ियों में डीजल के साथ पानी भरा हुआ था। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित पेट्रोल पंप को सील कर दिया। गुरुवार रात करीब 10 बजे सीएम काफिले की 19 कारें रतलाम शहरी सीमा के डोसीगांव स्थित भारत पेट्रोलियम के शक्ति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने पहुंची थीं। डीजल भरवाने के कुछ ही समय बाद सभी गाड़ियां कुछ दूरी पर जाकर बंद हो गईं। उन्हें धक्का लगाकर सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आनंद गोरे सहित प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। जांच में पता चला कि जिन गाड़ियों में 20 लीटर डीजल डलवाया गया था, उनमें से लगभग 10 लीटर पानी निकला। यह स्थिति लगभग सभी वाहनों में पाई गई। एक ट्रक चालक ने भी 200 लीटर डीजल भरवाया था, जो थोड़ी दूरी पर ही बंद हो गया।
इंदौर से मंगवाई नई गाड़ियां, पंप सील
मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भारत पेट्रोलियम के एरिया मैनेजर श्रीधर को बुलाया। मैनेजर ने संभावना जताई कि बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी का रिसाव हुआ हो सकता है। संबंधित पेट्रोल पंप शक्ति फ्यूल्स, इंदौर निवासी शक्ति पति एचआर बुंदेला के नाम पर है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने रात में ही पेट्रोल पंप को सील कर दिया। साथ ही इंदौर से नई गाड़ियों की व्यवस्था कर रतलाम रवाना किया गया ताकि शुक्रवार को आयोजित होने वाले एमपी राइज कॉन्क्लेव में कोई बाधा न आए।
पेट्रोल टैंक में रिसाव होने की आशंका
नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय ने बताया कि बारिश के कारण पेट्रोल टैंक में पानी का रिसाव होने की आशंका है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप को सील कर दिया है। रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी जा रही है। कॉन्क्लेव में सीएम डॉ. मोहन यादव सहित कई वीआईपी शामिल होने वाले हैं। जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस द्वारा गुरुवार को ही सीएम कारकेट का ट्रायल भी किया गया था।


असम चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस नेता का तीखा बयान
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
शांति की पहल या रणनीति? Iran के प्रस्ताव पर उठे सवाल
रोजाना शकरकंद खाने से मिलते हैं जबरदस्त हेल्थ बेनिफिट्स
दिनभर की धूप के बाद Delhi में बारिश-ओले से मौसम ने ली करवट
TMC को घेरा, क्रिकेटर मनोज तिवारी के बयान से विवाद बढ़ा
नीलामी प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर काल सोमानी ग्रुप ने जताई आपत्ति
20 वर्षीय बेगम के साथ शादी बनी सुर्खियों का कारण
United States बोला— टैरिफ लगाना हमारा अधिकार, Beijing पर बढ़ी टेंशन
शांति से जश्न मनाने की अपील, नहीं तो होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
ओवरटेक करने की कोशिश बनी मौत का कारण, एक्सप्रेसवे पर भीषण टक्कर
ओवरवेट महिलाओं को क्यों रहता है फाइब्रॉइड का ज्यादा जोखिम?
Mamata Banerjee बोलीं—जनता नहीं हारी, हमें हराया गया