थिएटर्स के बाद ओटीटी पर भी होगा 'कन्नप्पा' का राज
नई दिल्ली। तेलुगु सिनेमा की पौराणिक एक्शन थ्रिलर फिल्म कन्नप्पा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कोई भी फिल्म बड़े पर्दे पर आती है तो पहले से ही लोगों में बेकरारी होने लगती है कि यह ओटीटी पर कब आएगी। कन्नप्पा को लेकर भी दर्शकों के बीच ऐसी ही उत्सुकता है। इस बीच विष्णु मंचू ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा एलान किया है।
मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म कन्नप्पा 27 जून 2025 को सिनेमाघरों में आई। मोहन बाबू निर्मित फिल्म में विष्णु मंचू, प्रभास, अक्षय कुमार और मोहनलाल जैसे बड़े कलाकारा अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही बज बना हुआ था।
विष्णु मंचू ने कन्नप्पा की ओटीटी रिलीज पर तोड़ी चुप्पी
माना जा रहा है कि कन्नप्पा सिनेमाघरों में भी धमाल मचा सकती है। हालांकि, सिनेमाघरों से उतरने के बाद यह कब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी, यह सवाल फिल्म का इंतजार करने वाले लोगों के बीच घूम रहा है। अब विष्णु ने बता दिया है कि वह कब अपनी फिल्म को ओटीटी पर उतारेंगे।
कब ओटीटी पर आएगी कन्नप्पा मूवी?
विष्णु मंचू ने कन्नप्पा के प्री-रिलीज इवेंट में रिवील किया कि उन्हें अभी फिल्म के ओटीटी रिलीज का कोई प्रेशर नहीं है। यह 10 हफ्ते बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारी जाएगी। बकौल एक्टर, "मरे पास बहुत आजादी है, मेरी फिल्म 10 हफ्तों से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी। यही मेरा डील है और भगवान की कृपा से मुझ पर रिलीज का कोई दबाव नहीं है। मेरा सिर्फ एक उद्देश्य है कि दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ दिखाना है।"
इस लिहाज से अगर अनुमान लगाया जाए तो कन्नप्पा सिनेमाघरों से उतरने के बाद ओटीटी पर अगस्त के आखिरी हफ्ते या फिर सितंबर के पहले हफ्ते में रिलीज हो सकती है। बाकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या गदर मचाती है, वो देखना दिलचस्प होगा।


Mamata Banerjee बोलीं—जनता नहीं हारी, हमें हराया गया
दिल को झकझोर देने वाला केस: Dhar में नवजात की लाश बरामद
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
व्यापारियों के लिए खुशखबरी, Madhya Pradesh सरकार का बड़ा कदम
प्रेग्नेंसी में डाइट कंट्रोल क्यों है जरूरी? जानें सही तरीके
गिफ्ट के नाम पर धोखा, युवती बनी साइबर ठगी की शिकार
पुराने फोटो पर टिप्पणी से भड़का राजनीतिक विवाद
वैश्विक मंच पर Subrahmanyam Jaishankar ने आर्थिक साझेदारी को दी प्राथमिकता
Bharatiya Janata Party एक्शन मोड में, Amit Shah बंगाल तो JP Nadda असम संभालेंगे
18 साल के सफर का अंत, RCB से हुआ ऐतिहासिक अलगाव
बेटी को गले लगाते ही भूल जाता हूं दर्द और चिंता: KL Rahul
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत