सावधान! B12 की कमी पूरी करते-करते न हो जाए हद से ज़्यादा, इन लक्षणों से करें पहचान
नई दिल्ली। हमारे शरीर में कई सारे पोषक तत्व मौजूद हैं, जो हमें हेल्दी बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन पोषक तत्वों में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स शामिल होते हैं, तो हमारे शरीर में अलग-अलग फंक्शन के लिए जरूरी होते हैं। विटामिन-बी12 (vitamin B12 overdose symptoms) इन्हीं में से एक है, जो एक जरूर विटामिन माना जाता है। यह कई मायनों में जरूरी होता है। विटामिन-बी12 (excess B12 side effects) रेड ब्लड सेल्स के फॉर्मेशन, नर्वस सिस्टम की फंक्शनिंग और डीएनए सिंथसिस के लिए भी जरूरी माना जाता है। हालांकि, बदलती लाइफस्टाइल और खानपान को लेकर होने वाली लापरवाही की वजह से लोगों में इस जरूरी विटामिन की कमी होने लगती है, जिससे कई तरह की समस्याएं होने लगती है। हालांकि, कई बार इसकी कमी पूरा करने के चक्कर में लोग जरूरत से ज्यादा विटामिन-बी12 (vitamin B12 overdose side effects) लेने लगते हैं, जिसके भी काफी नुकसान है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ जरूरत से ज्यादा विटामिन-बी12 लेने के नुकसानों के बारे में-
चक्कर आना और सिरदर्द
कुछ लोगों को विटामिन-बी12 की ज्यादा डोज लेने की वजह से चक्कर आने या सिरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ा। हालांकि, फिलहाल इसकी सटीक वजह सामने नहीं आ पाई है, लेकिन यह लक्षण रक्त प्रवाह या दबाव में अचानक बदलाव के कारण नजर आ सकते हैं। अगर आपको भी रोजाना B12 सप्लीमेंट के बाद चक्कर आने या सिरदर्द की समस्या होती है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
किडनी से जुड़ी समस्या
अगर आप किडनी की किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो विटामिन-बी12 के हाई डोज से सावधान रहना जरूरी है। कुछ स्टडीज से यह पता चला है कि किडनी की समस्या से परेशान लोगों में एक्स्ट्रा बी12 जमा हो सकता है, जिससे सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
पाचन संबंधी परेशानी
जरूरत से ज्यादा B12 होने पर आपको पाचन संबंधी समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से व्यक्ति को मतली, ब्लोटिंग या दस्त की समस्या हो सकती है। हालांकि ये खतरनाक नहीं हैं, लेकिन ये लक्षण असुविधाजनक हो सकते हैं और लगातार हाई डोज लेने की वजह से बने रह सकते हैं।
एलर्जी भी हो सकती है
कुछ दुर्लभ मामलों में, लोगों को विटामिन बी12 सप्लीमेंट या इंजेक्शन से एलर्जी हो सकती है। इसके लक्षणों में खुजली, सूजन, चकत्ते या सांस लेने में कठिनाई शामिल हो सकती है। हालांकि, ऐसे रिएक्शन असामान्य हैं, लेकिन इसके लिए कई बार तुरंत डॉक्टर की मदद लेना पड़ सकती है।
स्किन से जुड़ी समस्या
विटामिन B12 के हाई डोज की वजह से होने वाले सबसे आम साइड इफेक्ट में मुंहासे भी शामिल हैं। इसकी ज्यादा डोज हार्मोनल बदलाव को ट्रिगर कर सकती है या त्वचा के बैक्टीरिया को बदल सकती है, जिससे मुंहासे हो सकते हैं या मौजूदा मुंहासे और भी खराब हो सकते हैं।


कांग्रेस प्रभारी बोले- गठबंधन का फैसला पड़ा भारी
खुजली और रूसी से राहत के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
सरकार का बड़ा फैसला, अब बढ़ेगी कर्मचारियों की जेब
Deepak Chahar की बहन के बयान से क्रिकेट जगत में हलचल
सबरीमाला केस: सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ी बहस
जबलपुर में हादसे के बाद राहत-बचाव कार्य शुरू
बंगाल जीत के बाद और सशक्त हुआ ‘ब्रांड मोदी’, राज्यसभा में भी बढ़ी ताकत
‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर नई बहस, सियासी हलकों में हलचल
शहद के गुण जानकर रह जाएंगे हैरान, आयुर्वेद में बताया गया अमृत
तवी रिवरफ्रंट डेवलपमेंट से बदलेगी जम्मू की तस्वीर, पर्यटन को नई रफ्तार
अपहरण केस में जा रही टीम पर टूटा कहर, 4 पुलिसकर्मी और वादी की जान गई
साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
नाइट शिफ्ट के कर्मचारी बाल-बाल बचे, बड़ा हादसा टला
जबलपुर में पुलिसकर्मियों के बीच झड़प का मामला सामने आया