उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया SEN को किया बायकॉट
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान फिलिस्तीन मामले में एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बारबाडोस में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर को इंटरव्यू देने से मना कर दिया। इसके पीछे ख्वाजा ने एक दिलचस्प कारण बताया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी केवल 180 रनों पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 59 रन और उस्मान ख्वाजा ने 47 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ख्वाजा को पोस्ट मैच इंटरव्यू के लिए ऑस्ट्रेलियाई स्पोर्ट्स रेडियो स्टेशन SEN ने बुलाया। हालांकि, SEN का माइक देखते ही उस्मान ख्वाजा ने इंटरव्यू देने से मना कर दिया।
अपने ही जर्नलिस्ट को किया बर्खास्त
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई मीडिया SEN ने फरवरी में फिलिस्तीन का सपोर्ट करने पर अपने ऑस्ट्रेलियन फ्रीलांस जर्नलिस्ट पीटर लेलोर को बर्खास्त कर दिया था। इसका उस्मान ख्वाजा ने विरोध किया था। ये सब कुछ श्रीलंका के गाले में हुए टेस्ट मैच के दौरान घटा था। उस दौरान पीटर लेलोर ने इजरायल के हवाई हमले और फिलिस्तीनी कैदियों को लेकर एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था।
फिलिस्तीन का किया था समर्थन
फ्रीलांस जर्नलिस्ट पीटर लेलोर को फिलिस्तीन का सपोर्ट करना भारी पड़ गया था। उनकी नौकरी चली गई थी। नौकरी जाने के बाद लेलोर ने ट्वीट किया था कि मेरे कुछ दोस्त डरे हुए हैं और मैंने बातचीत के दौरान उनकी आवाज में डर देखा है। ये एक भयानक स्थिति है, लेकिन गाजा भी ऐसा ही है। उस समय उस्मान ख्वाजा ने पीटर लेलोर के पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और कैप्शन में लिखा था कि ये बहुत गलत हुआ है।
ख्वाजा ने जूते पर लिखा था खास संदेश
चार महीने पहले हुए इस मामले पर उस्मान ख्वाजा की नाराजगी अब भी कायम है और पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इसकी बानगी देखने को मिली। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भी फिलिस्तीन का समर्थन कर चुके हैं। साल 2023 में ख्वाजा ने एक टेस्ट मैच के दौरान अपनी किट पर फिलिस्तीन के समर्थन में कुछ संदेश लिखवाए थे। साथ ही जूतो पर भी खास संदेश लिखा। इसके चलते उन्हें ICC ने कड़ी फटकार लगाई थी।


साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
जापान अब हथियारों की दुनिया बसाने चला…
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा