जब Amitabh Bachchan को साइबर क्राइम कॉलर ट्यून के लिए किया गया ट्रोल
नई दिल्ली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज वाली जानी-पहचानी कॉलर ट्यून आज से सुनाई नहीं देगी। दरअसल आप जब भी किसी को कॉल करते हैं तो कनेक्ट होने से पहले नागरिकों को साइबर अपराध की चेतावनी देते हुए एक कॉलर ट्यून सुनाई देती है, इसके बाद उस व्यक्ति के पास रिंग जाती है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो आपको बता दें कि अब ये ट्यून आपको आज से नहीं सुनाई देगी।
आज से नहीं सुनाई देगी कॉलर ट्यून
सरकार ने कथित तौर पर कॉलर ट्यून को वापस लेने का फैसला किया है क्योंकि यह जिस अभियान का हिस्सा थी, वह 26 जून को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, अब जबकि अभियान समाप्त हो गया है, भारत सरकार ने कॉलर ट्यून को भी बंद करने का फैसला किया है।
पहले से रिकॉर्ड किया गया ये संदेश आपको साइबर धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के लिए जागरुक करता था। यह ऑनलाइन घोटालों के बढ़ते खतरे के बारे में जनता को शिक्षित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित जागरूकता पहल का हिस्सा था।
कुछ यूजर्स ने की थी शिकायत
हालांकि, समय के साथ कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इस ट्यून को लेकर अपनी निराशा जाहिर की। कुछ यूजर्स ने यह भी शिकायत की कि आपातकालीन स्थितियों के दौरान कॉलर ट्यून की वजह से कॉल कनेक्ट होने में अनावश्यक देरी होती है। कुछ लोगों ने अमिताभ बच्चन की आलोचना करते हुए उन्हें लंबे संदेश के लिए ट्रोल भी किया।
कुछ दिन पहले बिग बी ने एक एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) यूजर को उनकी आवाज में वायरल कॉलर ट्यून के लिए ट्रोल करने पर चुप करा दिया था। अभिनेता ने अपने एक्स हैंडल पर एक रैंडम पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, "जी हां हुजूर, मैं भी एक सवाल पूछता हूं। तो??"
अमिताभ बच्चन ने दिया था जवाब
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने जवाब दिया, "तो फोन पर बोलना बंद करो भाई।" बिग बी ने भी कॉलर ट्यून को लेकर चल रही चर्चा को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला किया। इस पर उन्होंने जवाब दिया, "सरकार को बोलो भाई, उन्होंने हमसे कहा सो किया।"
वर्कफ्रंट की बात करें तो बिग बी अगली बार सेक्शन 84 में नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ निमरत कौर, डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और अन्य कलाकार होंगे। इसके अलावा, उनके पास ब्रह्मास्त्र और कल्कि 2898 AD की दूसरी किस्त भी पाइपलाइन में है।


साइबर ठगी का नया जाल, डिजिटल अरेस्ट में फंसा परिवार, पत्नी की हालत गंभीर
आज होगी मोहन कैबिनेट मीटिंग, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान, 9 मई को नए CM की शपथ
जापान अब हथियारों की दुनिया बसाने चला…
सोशल मीडिया पर छाए रघु शर्मा, जानिए कौन हैं
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, IShowSpeed की अनोखी मांग
प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी Mumbai Indians, लगातार हार का असर बरकरार
विदेश में पढ़ाई का सपना होगा पूरा, छत्तीसगढ़ के छात्रों को मिल रही स्कॉलरशिप
आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य क्रांति, मोबाइल यूनिट से मरीजों को राहत
बोर्ड परीक्षार्थियों को झटका, ऑनलाइन फॉर्म में आ रही तकनीकी दिक्कत
बिहार में कैबिनेट विस्तार का बड़ा कार्यक्रम, पीएम मोदी और अमित शाह रहेंगे मौजूद
गांव-गांव पहुंचा ऑनलाइन सट्टा, IPL पर सट्टेबाजी करते चार आरोपी पकड़े गए
शराब के नशे में चालक का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोरबा में मचा हड़कंप
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव, अमेरिकी हमले से 5 ईरानी मारे गए—दावा