प्रशासन ने 46 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव
प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट प्रशासन ने एडीजे स्तर के 46 न्यायिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना महानिबंधक राजीव भारती की तरफ से जारी की गई। प्रतापगढ़ में भी न्यायिक अधिकारी इस स्थानांतरण आदेश से प्रभावित हुए हैं।
यहां अंकिता दुबे, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) को राम लाल-(द्वितीय) के स्थान पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह यहीं उत्तर प्रदेश आवश्यक वस्तु (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 1981 की धारा 12-ए के तहत विशेष न्यायाधीश के रूप में भी दायित्व निभाएंगी।
राम लाल (द्वितीय) विशेष न्यायाधीश/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रतापगढ़ यहीं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश होंगे। अजय कुमार (प्रथम), अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रतापगढ़ इसी जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 (अधिनियम संख्या 33, 1989) की धारा 14 के तहत मामलों की सुनवाई के लिए बाबू राम के स्थान पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश होंगे।
बाबू राम, विशेष न्यायाधीश/अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रतापगढ़ इसी जिले में अब अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रतापगढ़ ममता गुप्ता को वाणिज्यिक न्यायालय, मुरादाबाद का पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है।


“भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न, मोहन यादव और हेमंत खंडेलवाल रहे शामिल”
हार-जीत लोकतंत्र का हिस्सा: पीएम मोदी का विपक्ष को बड़ा संदेश
पश्चिम बंगाल प्रशासन सख्त, कागजात हटाने पर रोक
ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
च्यवनेश्वर महादेव: तप, त्याग और पुनर्जन्म की दिव्य गाथा
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच