18 नवंबर को रिंकू-प्रिया की तय शादी इस वजह से टल गई
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) से सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी टलने की बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ने 8 जून को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में सगाई की थी।
उनकी रिंग सेरेमनी के बाद दोनों के घरों में शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई थी, लेकिन अचानक से उनकी शादी की तारीख टल जाने से तैयारियां भी रोक दी गई हैं। बता दें कि रिंकू-प्रिया की शादी की तारीख पहले से तय थी, जो कि 18 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन अब उनकी शादी की डेट को पोस्टपोन किया गया। आइए जानते हैं इसके पीछे की बड़ी वजह।
रिंकू-प्रिया की शादी क्यों टली?
दरअसल, दोनों की शादी जो कि 18 नवंबर 2025 को तय की गई थी, अब वह टल गई है। वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज में मेहमानों के लिए कमरे भी बुक कर लिए गए थे और दोनों के परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही थी।
लेकिन, शादी टलने की पीछे की वजह ये सामने आई है कि अक्टूबर से फरवरी के बीच रिंकू सिंह घरेलू क्रिकेट में प्रदेश की टीम की तरफ से खेलेंगे। इसके कुछ दिनों बाद आईपीएल शुरू हो जाएगा।
ऐसे में फरवरी के अंत में खेल से वक्त मिलने पर या आईपीएल 2026 के बाद रिंकू-प्रिया की शादी की डेट तय की जाएगी। दोनों परिवार ने यह भी तय किया है कि शादी वाराणसी में न करके कहीं अन्य जगह पर की जाएगी और यह डेस्टिनेशन वेडिंग होगी।
कैसे शुरू हुई रिंकू-प्रिया की लव स्टोरी
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की मुलाकात साल 2023 में हुई थी, लेकिन इस मुलाकात से पहले एक कमाल हुआ था। 9 अप्रैल को अहमदाबाद में 2023 में गुजरात टाइटंस और केकेआर का मैच खेला गया था। इस मैच में आखिरी 6 गेंद में केकेआर को जीत के लिए 29 रन चाहिए थे।
उमेश यादव ने यश दयाल की पहली गेंद पर सिंगल लेकर रिंकू को स्ट्राइक दे दिया था। फिर अगली पांच गेंद पर रिंकू ने लगातार पांच सिक्स जड़कर केकेआर को जीत दिलाई और विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई।
इसके बाद रिंकू अपने एक सीनियर की शादी में शामिल होने दिल्ली आए थे. जहां उनके दोस्त ने रिंकू की मुलाकात एक परिचित से कराई और रिंकू की यूं प्रिया से मुलाकात हुई। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे दोनों और करीब आते गए। करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को जानने-समझने के बाद परिवार की मंजूरी के इस रिश्ते को दोनों ने खास बना दिया।


ड्रग्स सिंडिकेट पर शिकंजा, सलीम डोला की गिरफ्तारी से बड़ा नेटवर्क उजागर
असम चुनाव परिणाम: NDA की जीत पर हिमंत सरमा का विजय चिन्ह
च्यवनेश्वर महादेव: तप, त्याग और पुनर्जन्म की दिव्य गाथा
अप्रैल में भोपाल मंडल का सख्त अभियान, 63 हजार से अधिक केस पकड़े
उमरेठ विधानसभा उपचुनाव परिणाम: BJP आगे, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
बंगाल फतह के बाद अनोखा सेलिब्रेशन, भाजपा सांसद का खास अंदाज
अफवाहों का असर: फैन ने भावनात्मक आवेश में लिया बड़ा कदम
11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल