Athiya Shetty ने यूं लुटाया शतकवीर KL Rahul पर प्यार
नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर खूब महफिल लूटी। उनकी शतकीय पारी के बाद उनकी वाइफ अथिया शेट्टी ने उनके लिए एक स्पेशल स्टोरी लगाई। बता दें किचौथे दिन के खेल में राहुल ने संयम के साथ अपना 9वां टेस्ट शतक बनाया, जिससे भारत मैच में मजबूत स्थिति में आ गया।
अथिया शेट्टी ने शेयर की स्पेशल स्टोरी
दरअसल, केएल राहुल ने टीम इंडिया के लिए पहली पारी में अच्छी शुरुआत की थी और उन्होंने 42 रन बनाए थे, लेकिन एक गलत शॉट के कारण वह आउट हो गए थे। हालांकि, दूसरी पारी में 33 साल के राहुल एक अलग ही क्लास में दिखे और उन्होंने 202 गेंदों का सामना करते हुए शतकीय पारी खेली। उन्होंने 247 गेंद पर 137 रन बनाए, जिसमें कुल 18 चौके शामिल रहे। उनकी इस शतकीय पारी के बाद उनकी वाइफ अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए खास स्टोरी लगाई।
"ये बेहद स्पेशल हैं। इस दौरान उन्होंने राहुल को टैग करते हुए दिल का इमोजी भी लगाया है। इस तरह पति के इस दमदार शतकीय पारी के लिए अथिया ने लबी डबी स्टोरी लगाकर दिल जीत लिया।"
चौथे दिन कैसा रहा मैच का हाल
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन केएल राहुल और ऋषभ पंत की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने अपनी पकड़ मजबूत की। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 371 रन का लक्ष्य दिया है, जिसके जवाब में मेजबान टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। अभी वह टारगेट से 350 रन पीछे है।


11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान