बिलावल भुट्टो की भारत को गीदड़भभकी, एक और जंग लड़ने को तैयार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल समझौते पर भारत को गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तान की संसद में भुट्टो ने कहा कि इस समझौते को यदि भारत ने लागू नहीं किया, तब हम एक और जंग को तैयार हैं। पूर्व विदेश मंत्री भुट्टो ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को पहुंची गहरी चोट पर भी झूठ बोलकर कहा कि पाकिस्तान ने इस जंग में जीत हासिल की है। इसके साथ ही बिलावल ने कहा कि हम सिंधु समझौते के लिए जंग को तैयार हैं और भारत से वे तीन नदियां भी छीन लेने वाले हैं, जिनका पानी इस्तेमाल करने की परमिशन उन्हें है।
भुट्टो जरदारी ने कहा,भारत ने कहा कि सिंधु समझौता खत्म हो गया है। उन्होंने समझौते को होल्ड पर डाल दिया है, लेकिन यह गैर-कानूनी है। सिंधु जल समझौता वर्ल्ड बैंक ने कराया था और उस पर धमकी देना संयुक्त राष्ट्र के चार्टर के खिलाफ है और भारत समझौते को खत्म नहीं कर सकता। यदि फिर भी भारत ने समझौते को खत्म किया, फिर हम एक जंग और लड़ने को तैयार है। उस जंग के नतीजे में हम भारत से वे तीन नदियां भी छीन लेने वाले हैं जो भारत के पास हैं। फिर हमारे पास तीन नदियों का नहीं बल्कि 6 नदियों का पानी रहेगा।
पाकिस्तानी नेता ने कहा कि यदि हमें जंग के लिए मजबूर किया गया, तब फिर हम जानते हैं कि हमारी एयरफोर्स और सेना बहुत मजबूत है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भारत के सामने दो विकल्प हैं, या वे सिंधु जल समझौते को मान लें और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अमल करें। यदि वह नहीं मानते हैं और सिंधु के पानी पर बांध या नहरें बनाते हैं, तब फिर पाकिस्तान जंग करेगा और हम 6 नदियों का पानी अपनी अवाम को दिलाएंगे। भारत ने यह कोशिश की है कि दहशतगर्दी का इल्जाम पाकिस्तान पर लगा दे। इस मामले में भी भारत हार गया है।
उन्होंने कहा कि भारत की कोशिश थी कि पाकिस्तान को एक आंतकी देश घोषित किया जाए। पाकिस्तान का नाम टेररिस्तान हो जाए। वे कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाया जाए और उन्हें आईएमएफ से हमारा लोन भी रुकवाने की कोशिश की, लेकिन अंत में पाकिस्तान ही जीता। अमेरिका में भारत और इजरायल की लॉबी ने पाकिस्तान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। वहां भी पाकिस्तान के खिलाफ मंसूबे कामयाब नहीं हुए।


11 दिनों की मशक्कत के बाद बुझी जापान की आग, हालात काबू में
BJP ने असम में रचा इतिहास, तमिलनाडु में TVK ने बिगाड़ा समीकरण
घाट पर डूबने की घटना, युवक का शव मिलने से सनसनी
जबलपुर में सर्वे अभियान तेज, 29 बंगलों की जमीन पर अटका पेंच
भारत-अफ्रीका संबंधों को मिलेगी नई दिशा, इस महीने होंगे अहम संवाद
बरगी डेम हादसे में नया विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया इंकार
हाईवे पर भीषण हादसा, बस-ट्रक टकराए, कई घायल
केरल नतीजे: पलक्कड़ में कांग्रेस का कब्जा, सुरेंद्रन का ‘कमल’ नहीं खिला
बस में लगी आग से मचा हड़कंप, बड़वानी में सभी यात्री सुरक्षित
गेहूं खरीद व्यवस्था से नाराज किसान, SDM ऑफिस के बाहर धरना
उपचुनाव में सुनेत्रा पवार का जलवा, भारी अंतर से दर्ज की जीत
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: पाकिस्तान से आने वाले निवेश पर लगेगी रोक
“हर राज्य में जनता का भरोसा BJP पर” — जीत के बाद बोले CM मोहन यादव
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान