IND vs ENG Live Score :शुभमन गिल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड में रचा इतिहास
IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 25 जून 1932 को खेला था। तब से लेकर आज तक 93 साल हो चुके हैं और अभी तक जो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में नहीं हुआ था वो हेडिंग्ले में शुभमन गिल की कप्तानी वाली युवा टीम इंडिया ने कर दिखाया है। भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन अपना पलड़ा भारी कर लिया है और बढ़त को 300 के पार पहुंचा दिया है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार काम किया है। इसी के साथ गिल की युवा गैंग के बल्लेबाजों ने वो कर दिखाया है जो अच्छी से अच्छी टीम इंडिया नहीं कर पाई थी।
एक मैच में बना दिया रिकॉर्ड
इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों के बल्ले से कुल पांच शतक निकले। ये पहली बार है जब भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक टेस्ट मैच में पांच शतक जमाए हों। अभी तक कभी भी ऐसा हुआ नहीं था। पहली पारी में जहां यशस्वी जायसवाल, गिल और ऋषभ पंत ने शतक जमाए तो वहीं दूसरी पारी में पंत के बल्ले से एक और शतक निकला। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने भी शतक जमाया।
पंत ने बना दिया रिकॉर्ड
पंत ने तो इस मैच में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। वह एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इसी के साथ वह इंग्लैंड में ऐसा करने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। पंत से पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने इंग्लैंड में एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाए थे। पंत एक टेस्ट की दोनों पारियों में जमाने वाले दूसरे विकेटकीपर हैं। उनसे पहले जिम्बाब्वे के विकेटकीपर एंडी फ्लावर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2001 में एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक जमाए थे।


राशिफल 02 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
एपस्टीन के प्रोजेक्ट को लेकर नया विवाद, मिडल ईस्ट कनेक्शन सामने आया
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट