नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठे पैसे... सचिवालय की कंप्यूटर सहायक बर्खास्त
उत्तर प्रदेश सचिवालय में कार्यरत कंप्यूटर सहायक निधि सिंह को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा वसूलने और ड्यूटी से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने जैसे गंभीर आराेपों में बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में 2022 से विभागीय कार्यवाही व जांच चल रही है।
सचिवालय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव फूलचंद्र ने आदेश जारी किया। इसमें उन्होंने कहा कि निधि सिंह, कम्प्यूटर सहायक (निलंबित) को अनधिकृत अनुपस्थिति, शासन में प्राप्त विभिन्न शिकायतों और नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने के गंभीर आरोपों में दोषी पाए जाने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
इस प्रकरण में विभाग ने 2022 से विभागीय कार्यवाही शुरू की थी। विभागीय जांच में पुष्टि हुई कि निधि सिंह ने नौकरी के बदले पैसे लिए, लेकिन जांच में सहयोग नहीं किया। उन्हें कई बार नोटिस भेजे गए, मगर न तो वो पेश हुईं और न ही कोई जवाब दिया।
समाचार पत्रों में सूचना प्रकाशित कराने और जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से पता लगाने के बाद भी निधि सिंह जांच में शामिल हुईं। इसके बाद एकतरफा जांच में दोषी पाए जाने पर सचिवालय प्रशासन विभाग ने सेवा समाप्ति का आदेश जारी कर दिया।


दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश