पीडब्ल्यूडी करेगा जमीन खाली, जल्द शुरू होगा 400 करोड़ का सड़क प्रोजेक्ट
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से शहर होते हुए बलिया जाने वाली सड़क पर जाम से निजात दिलाने की तैयारी है। महराजगंज बाजार होते हुए लंका-विशेश्वरगंज-रौजा व जंगीपुर तक चार लेन की सड़क बनेगी, जो 17 मीटर चौड़ी होगी। इस पर 400 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों तरफ की सरकारी जमीन को खाली कराएगा। कार्ययोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है। 30 जून तक कार्ययोजना शासन को भेजनी है।
वाराणसी-बलिया के लिए शहर के अलावा कोई दूसरा बाईपास नहीं है। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन से महाराज सड़क शहर के अंदर से होते हुए बलिया-बिहार को जाती है। महाराजगंज बाजार, लंका, विशेश्वरगंज, रौजा व जमानियां मोड के अलावा जंगीपुर में भी जाम की स्थिति रहती है। वैसे पहले यह सड़क एनएचएआइ की थी, जो अब पीडब्ल्यूडी को हैंडओवर कर दी गई है। हाईवे होने के बावजूद इसकी चौड़ाई कम है, जिससे जाम का आलम रहता है। नोएंट्री खुलने पर भारी व लंबे वाहनों की तुलना में सड़क की चौड़ाई कम होने से अक्सर जाम लगता रहता है।
पीडब्ल्यूडी ने सड़क को चौड़ा करने का खाका तैयार किया है। इसके लिए सड़क किनारे की सरकारी जमीन की नापी कराई गई है। कार्ययोजना में सड़क की चौड़ाई करीब 17 मीटर करने की है। इसके लिए सरकारी जमीन पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटाया जा सकता है। ऐसे में मध्य से दोनों तरफ 110-110 फीट सरकारी जमीन है। विभाग का मानना है कि अपनी जमीन खाली कराने से यह सड़क चौड़ी हो जाएगी और मुआवजा भी नहीं देना होगा। बिजली के खंभे हटेंगे, केबिल होगा भूमिगत हाईवे की सड़क को चौड़ीकरण के लिए किनारे लगे बिजली के खंभे हटाए जाएंगे।
बिजली के खंभे हटाकर लाइन को भूमिगत किया जाएगा, ताकि ये खंभे चौड़ीकरण में बाधक न बने। बिजली विभाग भी खंभों को हटाने की कार्ययोजना बनाएगा। इस पर आने वाले खर्च का पीडब्ल्यूडी भुगतान करेगा। शहर में हाईवे की सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन जाम की समस्या रहती है। इसको देखते हुए इसे 17 मीटर चौड़ा करने का प्लान है।


अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराए पर जताई नाराजगी, नीति पर उठे सवाल
भरी सभा में ट्रंप पर सवाल, अमेरिकी सांसद का बयान चर्चा में
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान