बाइक की टंकी फटी, बिखर गए पुर्जे, जिस तरह हुई दो दोस्तों की मौत
आगरा में बाइक की तेज रफ्तार ने बृहस्पतिवार की रात दो दोस्तों की जान ले ली। तीसरा दोस्त जिंदगी के लिए जूझ रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, कलपुर्जे बिखर गए।
जीवनी मंडी और कछपुरा निवासी तीन दोस्त राज, साहिल और रोहित अन्य दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाकर यमुनापार से घर लौट रहे थे। साहिल का जन्मदिन था। तीन मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा पर 10 दोस्त सवार थे। राज, साहिल और रोहित पल्सर बाइक पर सवार थे।
वह आंबेडकर पुल से जीवनी मंडी की ओर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की स्पीड 100 किमी प्रति घंटा से अधिक लग रही थी। जैसे ही वह यमुना किनारा रोड के लिए घुमावदार मोड़ से मुड़ने लगे। तेज गति के कारण बाइक से नियंत्रण खो गया। उन्होंने घबराकर ब्रेक लगाकर रोकने का प्रयास किया। डिस्क ब्रेक लग गई।
इससे बाइक पीछे से उठ गई और तीनों दोस्त करीब सात मीटर चाैड़े यमुना किनारा रोड को पार करते पुल की डिवाइडर के ऊपर से नीचे गिरे। रोड की दूसरी तरफ बनीं न्यू नरेंद्र रोडवेज नाम से दुकान के शटर से भिड़ गए। बाइक डिवाइडर से टकराकर पुल पर ही रह गई।
पुलिस की तत्परता से बची तीसरे की जान
घटना के समय चाैकी की पुलिस यमुना किनारा रोड पर चेकिंग कर रही थी। उनसे चंद कदम दूर अचानक से तीनों दोस्त गिरे थे। पुलिसकर्मी ने तत्परता के साथ उन्हें इमरजेंसी पहुंचा दिया। तीनों जीवित थे इलाज शुरू हो गया। लेकिन दो ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी छत्ता के अनुसार बाइक की गति इतनी तेज थी कि उसकी पेट्रोल टंकी भी फट गई है। पुल ऊपर सड़क पर उसके पुर्जे टूटकर बिखर गए। इन युवकों के गिरने की आवाज भी इतनी तेज थी कि आसपास घरों से लोग सड़कों पर निकल आए।
राज का जन्मदिन 17 जुलाई को
एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के कछपुरा निवासी देवी सिंह के तीन बेटे थे। राज सबसे बड़ा था, जबकि प्रिंस और ध्रुव छोटे हैं। राज आरबीएस कॉलेज से स्नातक कर रहा था। मगर दोस्त के जन्मदिन पर ही खुशियां गम में बदल गईं। वह अपना 19वां जन्मदिन भी नहीं मना सका, 17 जुलाई को राज का जन्मदिन मनाया जाता रहा है।
सेल्फी लेने की फैली अफवाह
तीनों दोस्तों के आंबेडकर पुल से नीचे गिरने के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी लेते समय गिरने की दिनभर चर्चा चलती रही। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि पूछताछ में पता चला है कि वह सेल्फी लेते नहीं गिरे थे। यमुना ब्रिज की तरफ से आते समय बाइक अनियंत्रित हो जाने से हादसा हुआ।


दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली के बीच रक्षा साझेदारी मजबूत, सैन्य हार्डवेयर पर संयुक्त काम
ईवीएम विवाद ने बढ़ाया सियासी तापमान, बंगाल में हाई वोल्टेज ड्रामा
शांति वार्ता पर असर, होर्मुज मुद्दे को लेकर United Arab Emirates ने जताई चिंता
Zohran Mamdani की ब्रिटिश किंग से मुलाकात, कोहिनूर वापसी का मुद्दा उठा
EC का बड़ा फैसला, 2 मई को फिर होगा मतदान
भर्ती घोटाले में जांच तेज, मंत्री Ratna Ghosh से ईडी की पूछताछ
हादसा: तीर्थ यात्रियों की बस पलटी, 25 लोग अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, क्रूज हादसे में रेस्क्यू करने वाले श्रमिकों को इनाम
दुखी परिवार से मिले मुख्यमंत्री, दिलासा देकर संभाला माहौल
गैस की भारी कमी, पाकिस्तान में लोग जान जोखिम में डालकर कर रहे खाना तैयार
‘पेंशन कर्मचारी का अधिकार’, सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम संदेश