बॉक्स ऑफिस पर बदलेगा Aamir Khan का गणित
नई दिल्ली। ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद आमिर खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं। उन्होंने तीन साल का ब्रेक लिया था और सितारे जमीन पर को परफेक्शन के साथ बनाने के लिए खुद को तत्पर कर दिया था। अब चूंकि फिल्म सिनेमाघरों में पहुंच चुकी है, चलिए आपको बताते हैं कि इसे देख दर्शक क्या कह रहे हैं।
आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सितारे जमीन पर 2007 में आई फिल्म तारे जमीन पर की सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन आरएस प्रसन्न ने किया है। जब सितारे जमीन पर का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो इसे काफी पसंद किया गया था। आज फिल्म थिएटर्स में पहुंच गई है तो दर्शक अपना रिव्यू दे रहे हैं।
स्टार्स से से ऊपर सितारे जमीन पर
एक यूजर ने कहा, "यह फिल्म स्टार्स से बढ़कर है। 1 2 34 5 सितारे इसे माप नहीं सकते। आप उन खास बच्चों और आमिर खान के दिल और कोशिश का अंदाजा नहीं लगा सकते। यह भावनात्मक, शक्तिशाली और वाकई खास है। सितारे जमीन पर जरूर देखें। बस इतना ही।"
सीख देती है सितारे जमीन पर
एक ने कहा, "आमिर खान की सितारे जमीन पर- दिल जीत लिया, सभी के लिए सीख। जिंदगियों को छूती और बातचीत को बढ़ावा देती है। आमिर की फिल्म समझ और सहानुभूति को प्रेरित करती है। शिक्षकों और परिवारों के लिए यह फिल्म जरूर देखें।"
बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आएगी फिल्म
एक यूजर ने इसकी तुलना दंगल से कर दी और कहा, "एक बार फिर आमिर राज करने जा रहे हैं। सितारे जमीन पर को हर जगह से सुपर पॉजिटिव रिएक्शंस मिल रहे हैं। अभी तक सितारे जमीन पर की औसत रेटिंग 5 में से साढ़े तीन रेटिंग है। जरूर देखें। दंगल के बाद एक और बॉक्स-ऑफिस सुनामी। आमिर खान वापस आ गए हैं।"
फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो स्पोर्ट्स ड्रामा सितारे जमीन पर आमिर खान के साथ लीड रोल में जेनेलिया डिसूजा है। स्पैनिश मूवी चैम्पियंस पर आधारित सितारे जमीन पर की कहानी एक कोच की है जो विकलांग को बास्केटबॉल की ट्रेनिंग देता है।


गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं