खड़े वाहन में घुसा तेज रफ्तार लोडर, चालक सहित दो की मौत
लखनऊ। राजधानी के बंथरा इलाके में बीती देर रात कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार लोडर वाहन सड़क किनारे खड़े अज्ञात माल वाहक वाहन में जा घुसा। हादसे में लोडर में सवार चालक सीतापुर बिसवां ब्राह्मणी टोला निवासी पंकज गुप्ता (27) और साथी बिसवां स्थित शंकरगंज निवासी दीपू गुप्ता (24) की मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात माल वाहक वाहन चालक गाड़ी लेकर भाग गया।
प्राप्त विवरण के मुताबिक पंकज साथी दीपू के साथ कानपुर से प्लास्टिक दाना व प्लास्टिक सामान लेकर लोडर से बुधवार रात सीतापुर के बिसवां जा रहे थे। रात करीब एक बजे बंथरा कानपुर हाईवे पर सरोज पाइप कंपनी के सामने पेट्रोल पंप के पास खड़े अज्ञात माल वाहक वाहन में तेज रफ्तार लोडर जा घुसा। हादसे में लोडर सवार पंकज व दीपू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर बंथरा पुलिस और सरोजनीनगर फायर स्टेशन से एफएसओ सुमित प्रताप सिंह टीम के साथ पहुंच गए। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी तेज थी के लोडर वाहन का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक पंकज व उसका साथी दीपू दोनों उसमें फंस गए। दमकल कर्मियों ने केबिन काटकर दोनों को घायल अवस्था में बाहर निकला। पुलिस ने दोनों को सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


गौर ग्रीन एवेन्यू में आग का कहर, रहवासियों में दहशत, फायर ब्रिगेड सक्रिय
जमानत मिली पर शर्तें सख्त, सोनम रघुवंशी की इंदौर एंट्री बैन
भ्रष्टाचार पर सरकार सख्त, इंदौर के PWD अफसर पर गिरी गाज
मध्य प्रदेश को मिलेगी बड़ी सौगात, जलूद में शुरू होगा 60MW सोलर प्लांट
बंगाल चुनाव में हाई वोल्टेज टक्कर, ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु अधिकारी पर सबकी नजर
गंगा एक्सप्रेसवे खुलते ही सफर हुआ आसान, 12 जिलों को मिला सीधा फायदा
मां Durga की उत्पत्ति का दिव्य रहस्य, क्या कहता है Devi Bhagavata Purana
Hanuman का रहस्य: रामायण के बाद कहां गए बजरंगबली?
शाही ठाठ-बाट: 1.5 लाख मेहमान, टनों खाना—मदुरै की भव्य शादी चर्चा में
शिव साधना का खास राज: महादेव जपते हैं राम का यह मंत्र, आप भी जानें विधि
श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं