देवदूत बने एंबुलेंसकर्मी: रास्ते में ही कराई महिला की सुरक्षित डिलीवरी, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ
कवर्धा•Jun 19, 2025: 108 संजीवनी टीम पंडरिया की सूझबूझ से एम्बुलेंस में किलकारी गूंजी है। बुधवार को राम्हेपुर निवासी गर्भवती महिला का संजीवनी टीम ने अपने सूझबूझ से सुरक्षित प्रसव कराया।
पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम राम्हेपुर निवासी गर्भवती महिला संपृता दिवाकर(24) को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक केंद्र पंडरिया में भर्ती कराया गया। महिला की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल कवर्धा के लिए रेफर किया गया। पंडरिया 108 को सूचना मिलते ही पायलट विजय चंद्रवंशी और ईएमटी विनोद जायसवाल ने तुरंत गर्भवती महिला संपृता को एम्बुलेंस में शिफ्ट कर कवर्धा के लिए रवाना हुए। कवर्धा पहुंचने से पहले ग्राम हरिनछपरा के पास गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी।
ईएमटी विनोद जायसवाल ने अपने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरन्त ईआरसीपी के माध्यम डॉक्टर वजस से संपर्क साधा और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। ईएमटी ने डॉक्टर की सलाह और परिजनों की सहमति पश्चात एम्बुलेंस में प्रसव कराने की प्रक्रिया शुरू की। इस बीच पायलट ने गाड़ी को सुरक्षित सड़क किनारे खड़ी किया और ईएमटी की मदद करते रहे।
महिला ने स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। इस दौरान बच्ची रो नहीं रही थी, ईएमटी ने तुरन्त सक्शन देते हुए इलाज किया। इसके पश्चात बच्ची ने रोना शुरू किया। बच्ची की किलकारी गूंजते ही सभी ने राहत की सांस ली। इसके पश्चात गर्भवती महिला और बच्ची को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया।


श्रीराम मंत्र की शक्ति: जानें अर्थ, फायदे और सही तरीके से जप कैसे करें
राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल