संगम के तट पर एक साथ 10 हजार से ज्यादा लोग करेंगे योग
प्रयागराज। 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प्रयागराज में योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम संगम के तट पर होगा। सुबह 5:30 बजे से कार्यक्रम की शुरूआत होगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल हो रहे है।
यहां पर एक साथ 10 हजार से ज्यादा लोग योग करते नजर आएंगे। चलती नाव पर और गंगा, यमुना व सरस्वती की बहती धारा में खड़े होकर भी लोग योग करते नजर आएंगे।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया, बड़ी संख्या में लोग योगर करने पहुंचने वाले है। इस ध्यान में रखते हुए चार एंबुलेंस के साथ ही चिकित्सकीय टीम मौजूद रहेगी। पीडब्ल्यूडी को मंच, कारपेट, साउंड सिस्टम व एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई। जलकल विभाग एवं पराग डेयरी को पानी, ग्लास आदि की व्यवस्था करनी है। डीपीआरओ को सफाई व्यवस्था करनी है। पिछले वर्ष योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम ममफोर्डगंज स्थित स्काउट एंड गाइड के मैदान में हुआ था।


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश