मेलबर्न में कैफीन ओवरडोज से महिला की मौत, जानें कब जहर बन सकता है आपका पसंदीदा एनर्जी बूस्टर
मेलबर्न में कैफीन ओवरडोज से महिला की मौत, जानें कब जहर बन सकता है आपका पसंदीदा एनर्जी बूस्टर
मेलबर्न में 32 साल की क्रिस्टीना लैकमैन की कैफीन ओवरडोज से मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद अब इस बात को लेकर चर्चा हो रही है कि आखिर कैफीन की कितनी मात्रा शरीर के लिए सुरक्षित है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे कितना कैफीन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही बताएंगे ज्यादा कैफीन के कुछ लक्षण।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शायद की कोई ऐसी हो, जिसकी डाइट में कैफीन शामिल न हो। रोज पी जाने वाली चाय-कॉफी से लेकर आमतौर पर खाए जाने वाले फूड आइटम में कैफीन मौजूद रहता है। हालांकि, रोजाना कंज्यूम किया जाने कैफीन आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है। हाल ही में इससे जुड़ी एक चौंकाने वाली खबर सामने आई। मेलबर्न में रहने वाली 32 वर्षीय महिला क्रिस्टीना लैकमैन की कैफीन ओवरडोज से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद से ही इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि आखिर कैफीन की कितनी मात्रा सुरक्षित है? साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि ज्यादा कैफीन इनटेक के क्या नुकसान हो सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में फोर्टिस हॉस्पिटल, फरीदाबाद में न्यूरोलॉजी के निदेशक डॉ. विनीत बंगा से जानते हैं एडल्स के लिए कैफीन की कितनी मात्रा सेफ है और इसे ज्यादा मात्रा में लेने के क्या नुकसान हो सकते हैं।
कितना कैफीन है सुरक्षित?
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के मुताबिक रोजाना 400 मिलीग्राम तक कैफीन लेना आम तौर पर स्वस्थ वयस्कों के लिए सुरक्षित है। इसका मतलब है कि रोजाना 4-5 कप कॉफी या 10 कैन कोला या 2 एनर्जी ड्रिंक पीने के नुकसान नहीं है। हालांकि, ये दिशा-निर्देश सभी के लिए नहीं हैं। शरीर का वजन, हेल्थ कंडीशन, दवाएं और सेंसिटिविटी जैसे फैक्टर्स कैफीन के प्रति प्रतिक्रिया को बदल सकते हैं।
कब हानिकारक हो सकती है कैफीन?
भले ही 400 मिलीग्राम कैफीन सुरक्षित माना जाता है, लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन कैफीन टॉक्सिसिटी का कारण बन सकता है। FDA के अनुसार, लगभग 1,200 मिलीग्राम कैफीन इनटेक से व्यक्ति को कैफीन टॉक्सिसिटी के कारण दौरे भी आ सकते हैं। हालांकि, ये टॉक्सिसिटी सिर्फ कॉफी से शायद ही कभी होती होगी। आमतौर पर कैफीन की गोलियों, पाउडर या इसके सप्लीमेंट्स के ओवरडोज से ऐसा हो सकता है। क्रिस्टीना के मामले में यह पता चला कि अकेले कॉफी पीने से शरीर में इतना कैफीन नहीं आ सकता। उनके एक मेल से यह पता चला कि उन्होंने अपनी मौत वाले दिन


राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
आतंकवाद पर भारत का सख्त स्टैंड, Rajnath Singh का पाकिस्तान को संदेश