कलेक्ट्रेट अग्निकांड: एक साल से फरार दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 193 पकड़े गए
बलौदाबाजार में पिछले साल 10 जून को कलेक्ट्रेट-एसपी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सालभर से फरार चल रहे थे। लगातार ठिकाने बदल रहे थे। हालांकि, पुलिस ने सूचना तंत्र मजबूत करते हुए दोनों को धरदबोचा है। अब तक इस केस में कुल 193 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों में सुहेला थाना क्षेत्र के कुथरौद गांव में रहने वाला रेमन अनंत (46) और खरोरा थाना के बरडीह गांव में रहने वाला सुशील जांगड़े (35) शामिल है। दोनों आरोपी घटना के दिन से ही फरार थे। लगातार ठिकाना बदलते हुए पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे थे। साइबर सेल और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने इनकी लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी की। दोनों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया।
बता दें कि इस घटना को लेकर सिटी कोतवाली थाने में कुल 14 एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में वीडियो फुटेज, सीसीटीवी, फोटो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। लगातार फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि बचे अन्य आरोपियों की तलाश में अभियान तेज कर दिया है। साइबर सेल की तकनीकी टीम की मदद से आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं।


सरकार का साफ संदेश—ईंधन कीमतों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं
प्रत्याशियों की संपत्ति ने खींचा ध्यान, करोड़ों की दौलत का खुलासा
भोपाल से घोषणा: नई पीढ़ी पढ़ेगी ‘नर्मदा टाइगर’ राजा हिरदेशाह की कहानी
महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सबूत कमजोर या जांच में खामी? केस पर उठे सवाल
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन