कर्नाटक में भी रिलीज होगी कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ'
नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता कमल हासन की अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीजिंग को लेकर कर्नाटक में बवाल छिड़ गया है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट से राहत की खबर सामने आई है। सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य में फिल्म की रिलीजिंग को हरी झंडी दिखा दी है।
सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की बेंच जस्टिस उज्जल भुयान और जस्टिस मनमोहन ने कहा आप लोगों के सिर पर बंदूक रखकर उन्हें फिल्म देखने से नहीं रोक सकते हैं। देश में कानून का शासन स्थापित होना चाहिए।
कर्नाटक सरकार को दिया 1 दिन का समय
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार को फिल्म की रिलीजिंग से जुड़ी जानकारी देने के लिए 1 दिन का समय दिया है। अदालत का कहना है कि अगर किसी मूवी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) की मंजूरी मिल चुकी है तो उसे सभी राज्यों में रिलीज करना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?
कमल हासन के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "अगर कमल हासन ने कुछ अनुचित कहा है तो जरूरी नहीं है वो सच ही हो। कर्नाटक के लोगों को इसके बारे में सोचने दीजिए।"
कर्नाटक हाईकोर्ट से जताई नाराजगी
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले पर भी नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने कमल हासन के माफीनामें को ठुकराते हुए उन्हें तगड़ी फटकार लगाई थी, जिसपर सर्वोच्च न्यायालय ने आपत्ति दर्ज की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, "माफी मंगवाना आपका काम नहीं है।"
कमल हासन का विवादित बयान
दरअसल कन्नड़ भाषा को लेकर कर्नाटक में विवाद छिड़ गया है। कमल हासन ने भी इसपर बयान दिया था। उन्होंने कहा था, "कन्नड़ भाषा का जन्म तमिल से हुआ है।" उनके इस बयान पर कई लोगों ने आपत्ति जताई और आखिर में कर्नाटक सरकार ने कमल हासन की फिल्म पर ही पाबंदी लगा दी।
5 जून को रिलीज हुई थी फिल्म
बता दें कि कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून को ही पूरे भारत में रिलीज हो चुकी है। हालांकि कमल हासन के कन्नड़ भाषा पर दिए गए विवादित बयान के कारण कर्नाटक सरकार ने फिल्म की रिलीजिंग पर रोक लगा दी थी। कमल हासन 1987 के बाद पहली बार मणिरत्नम की फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में कमल हसन के साथ तृषा कृष्णन, अभिरामी और सान्या मल्होत्रा जैसे कलाकार अहम किरदार निभा रहे हैं।


महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
बिश्केक में भारत-चीन रक्षा मंत्रियों की बैठक, Rajnath Singh ने जताई खुशी
युवा क्रिकेटरों के सपनों को पंख, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
दो राज्यों में बड़ा मिशन: बंगाल-तमिलनाडु में BJP का विस्तार अभियान तेज
बाबा केदारनाथ में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 दिनों में 1.5 लाख से अधिक दर्शन
OBC छात्रों के लिए आर्थिक सहायता योजना का ऐलान
सभा में गूंजा छात्राओं का संदेश: Narendra Modi से महिलाओं के लिए लगातार काम करने की मांग
श्रीकांत ने बदानी को घेरा, पुरानी टिप्पणी की दिलाई याद
राजनीति में ‘यू-टर्न’ मुश्किल: Raghav Chadha का बिल बन सकता था बड़ी बाधा
कोहली ने शेयर किया स्कूल का अनुभव, बच्चों से की खुलकर बात